16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलकल रिजर्व-डे में भी नहीं हुआ IPL फाइनल तो टूटेगा धोनी का...

कल रिजर्व-डे में भी नहीं हुआ IPL फाइनल तो टूटेगा धोनी का सपना, जानिए क्यों

Published on

अहमदाबाद,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल मुकाबले में बारिश विलेन बनती नजर आ रही है. टूर्नामेंट का फाइनल आज (28 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स (GT) बीच खेला जाना है, लेकिन बारिश के कारण देरी हो रही है. फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है, लेकिन यहां बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है.

हालांकि फैन्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल फाइनल के लिए एक रिजर्व-डे भी रखा है. यदि फाइनल मुकाबला 28 मई को नहीं होता है, तो फिर अगले दिन (रिजर्व-डे) पूरा मैच कराया जाएगा.

यदि रिजर्व-डे में भी मैच बारिश से धुलता है, तब क्या होगा?
अब यहां देखने वाली बात ये है कि यदि रिजर्व-डे के दिन भी बारिश होती है और एक भी गेंद नहीं डाली जाती. यानि बारिश के कारण मैच हो ही नहीं पाता है, तब क्या होगा? क्या दोनों टीमों चेन्नई और गुजरात को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा? या फिर कोई ऑप्शन रहेगा.

यहां फैन्स को बता दें कि यदि रिजर्व-डे के दिन भी बारिश होती है और मैच नहीं हो पाता है, तब की स्थिति में महेंद्र सिंह धोनी का सपना टूट जाएगा. यानी कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों? बता दें कि ऐसा आईपीएल प्लेइंग कंडीशन्स के तहत किया जाएगा. आइए जानते हैं आईपीएल के नियम क्या हैं…

IPL प्लेऑफ मुकाबलों के लिए ये हैं नियम
आईपीएल प्लेइंग कंडीशन्स के मुताबिक, फाइनल के साथ-साथ एलिमिनेटर, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-2 मैच यदि टाई रहता है या कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो ये नियम लागू होंगे.
16.11.1: इसमें टीमें सुपर ओवर में एक दूसरे से मुकाबला करेंगी, जब फाइनल में विजेता तय करना हो, और
16.11.2: अगर मैच में सुपर ओवर भी नहीं हो पाता है तो विनर का फैसला आईपीएल की प्लेइंग कंडीशन के अपेंडिक्स एफ (Appendix F) के तहत होगा. अपेंडिक्स एफ के मुताबिक लीग स्टेज में जो भी टीम प्वाइंट टेबल में ऊपर होगी उसे विनर घोषित कर दिया जाएगा.

फाइनल नहीं होने पर गुजरात टीम बनेगी चैम्पियन
दरअसल, आईपीएल प्लेइंग कंडीशन्स 16.11.2 के मुताबकि, जो भी टीम ग्रुप स्टेज मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती है, उसे ही मैच रद्द होने की स्थिति में विजेता घोषित किया जाता है. प्लेऑफ का कोई भी मैच रद्द होता हो, उस स्थिति में पॉइंट्स टेबल के हिसाब से ही फैसला होता है. इस लिहाज से गुजरात टॉप पर रही थी, जबकि चेन्नई टीम दूसरे नंबर पर थी. इस तरह फाइनल नहीं होने पर गुजरात को चैम्पियन माना जाएगा.

चेन्नई ने पिछले ही मैच में गुजरात को पहली बार हराया
मौजूदा सीजन में गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए क्वालिफाई किया था. जबकि चेन्नई टीम दूसरे नंबर पर रही थी. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच ही क्वालिफायर-1 मुकाबला खेला गया था. 23 मई को हुए इस मुकाबले में चेन्नई ने 15 रनों से जीत दर्ज की थी. गुजरात के खिलाफ चेन्नई की यह पहली जीत थी.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...