15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलक्या धोनी ने धोखेबाजी से जीता मैच, अंपायर्स को उलझाने और जानबूझकर...

क्या धोनी ने धोखेबाजी से जीता मैच, अंपायर्स को उलझाने और जानबूझकर समय बर्बाद करने के आरोप

Published on

चेन्नई

डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। मगर अब कुछ लोग एमएस धोनी पर बेइमानी और खेल भावना से खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहे हैं। कई पूर्व भारतीय और विदेशी क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी राय दी है। दरअसल, पूरा मामला गुजरात टाइटंस की बैटिंग के दौरान 16वें ओवर से पहले का है। जब खेल कुछ देर के लिए रुक गया। धोनी, अंपायर्स और चेन्नई के प्लेयर्स पिच के किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि खेल आखिर शुरू क्यों नहीं हो रहा है।

दरअसल, बात 15वें ओवर के बाद की है, जब गुजरात को जीतने के लिए आखिरी पांच ओवर में 71 रन चाहिए थे और उसके चार विकेट बचे थे। क्रीज पर विजय शंकर और राशिद खान नए-नए ही आए थे। धोनी ने अपने फ्रंटलाइन बोलर्स जैसे दीपक चाहर, रविंद्र जडेजा और महीश तीक्षणा के चार-चार ओवर्स पूरे करवा लिए थे। अब माही के पास सिर्फ तुषार देशपांडे और श्रीलंकाई पेसर मथीश पथिराना का ही विकल्प बचा हुआ था। यही से सारा विवाद शुरू हुआ।

लसिथ मलिंगा की तरह स्लिंग एक्शन वाले मथीथ पथिराना के तीन ओवर बचे हुए थे। मगर वह पिछले नौ मिनट से फील्ड से बाहर थे। ऐसे में दोनों फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अनिल चौधरी ने पथिराना को सीधे गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी। नियमों के मुताबिक कानून 24.2.3 कहता है कि यदि कोई प्लेयर आठ मिनट से ज्यादा समय तक मैदान से बाहर रहता है तो उसे इतने ही देर ग्राउंड पर वक्त गुजारना होता है। तब तक बोलिंग या बैटिंग से दूर रखा जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी चाहते तो 16वें ओवर में ऑलराउंडर मोइन अली के साथ खेल को फिर से शुरू कर सकते थे, लेकिन वह मथीश पथिराना का इंतजार करते रहे। अंपायर्स और विरोधी टीम ने भी इस दौरान कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। अंत में गुजरात टाइटंस 157 रन पर पर सिमट गई। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब हार्दिक पंड्या की टीम ऑलआउट हुई हो।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...