16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलक्या फाइनल खेले बिना ही चैंपियन बन गया गुजरात, CSK के रनर...

क्या फाइनल खेले बिना ही चैंपियन बन गया गुजरात, CSK के रनर अप वाली तस्वीर की क्या है सच्चाई?

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच बारिश के कारण शुरू नहीं किया जा सका है। फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच के लिए टॉस भी नहीं किया जा सका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सीएसके को रनरअप बताया जा रहा है। इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि गुजरात की टीम बिना खेले ही चैंपियन बन गई।

हालांकि इस तस्वीर को लेकर जब पड़ताल की गई तो यह निकलकर सामने आया कि इसे एडिट किया गया है। ऐसे में यह तस्वीर पूरी तरह के फेक है। इस वायरल तस्वीर को लेकर फैंस में भी काफी कन्फ्यूजन पैदा हो गया था। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

रिजर्व डे में खेला जाएगा मैच
गुजरात और सीएसके बीच अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं खेला जाता है तो बीसीसीआई ने फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे को रखा है। ऐसे में 29 मई को खिताबी भिड़ंत होगी। हालांकि देर रात 12 बजे तक मैच को पूरा कराने की कोशिश की जाएगी लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया तो रिजर्व डे के लिए मैच जाएगा।

डिफेंडिंग चैंपियन है गुजरात
गुजरात टाइटंस की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है। हालांकि फाइनल में उसकी टक्कर चार बार खिताब अपने नाम कर चुकी सीएसके से होने जा रही है। ऐसे में गुजरात के लिए फाइनल मैच में सीएसके की चुनौती बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है।

इस सीजन में गुजरात और सीएसके तीसरी बार एक दूसरे से भिड़ने जा रही है। आईपीएल 2023 में दोनों के बराबरी का टक्कर है। लीग के पहले मैच में गुजरात की टीम ने सीएसके को हराया था। हालांकि क्वालिफायर में सीएसके ने गुजरात को पटखनी देकर अपना बदला पूरा कर लिया था लेकिन फाइनल में एक बार फिर से दोनों के बीच टक्कर होनी है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...