6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलमिशन एशिया कप की प्लानिंग में क्या आगे निकल गया पाक? भारत...

मिशन एशिया कप की प्लानिंग में क्या आगे निकल गया पाक? भारत को ये गलती भारी न पड़ जाए

Published on

नई दिल्ली

एशिया कप 2023 को शुरू होने में गिनती के दिन रह गए हैं। भारत और पाकिस्तान टीमों का ऐलान भी हो चुका है। दोनों टीमें 2 सितंबर को कैंडी में भिड़ेंगी। टीम इंडिया इससे पहले नेशनल कैंप में तैयारी करेगी तो दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम पहले ही श्रीलंका पहुंच चुकी है। यहां बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। उसने पहले वनडे में अफगानिस्तान को सिर्फ 59 रनों पर ढेर करते हुए 142 रनों जीत दर्ज की।

अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पाकिस्तान श्रीलंका में सीरीज खेलकर अपनी एशिया कप की तैयारियों को लेकर भारत से आगे निकल गई है। दरसअल, पाकिस्तान के अधिकतर प्रमुख खिलाड़ी श्रीलंका लीग में भी खेल रहे थे। अब वे अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं। अफगानिस्तान की बैटिंग भले ही कमजोर हो, लेकिन उसके पास यूनिक गेंदबाज हैं।

खासकर स्पिन के अनुकूल पर पिचों के लिहाज से राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान के खिलाफ खेलने से उनकी स्पिन खेलने की तकनीक बेहतर होगी। पहले वनडे में अफगानिस्तान ने अपनी स्पिन से पाकिस्तानी टीम की परीक्षा भी ली। इमाम उल हक (61) और इफ्तिखार अहमद (30) को मोहम्मद नबी ने आउट किया तो कप्तान बाबर (0), उस्मा मीर (2) और मोहम्मद रिजवान (21) मुजीब उर रहमान के शिकार बने। करश्माई खान नाम से मशहूर राशिद खान ने आगा सलमान (7) और शाहीन अफरीदी (2) को चलता किया।

दूसरी ओर, जब अफगानिस्तान 202 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से तूफान ला दिया। रहमनउल्लाह गुरबाज (18) और अजमतुल्लाह ओमरजई (16) को छोड़ दिया जाए तो कोई भी अफगानी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। हारिस रऊफ ने 5 विकेट झटके तो शाहीन अफरीदी ने 2 विकेट झटके, जबकि नसीम शाह और शादाब खान एक-एक विकेट अपने नाम कर सके। इस तरह पाकिस्तान की पेस बैटरी की भी कॉम्पिटेटिव क्रिकेट में प्रैक्टिस हो गई।

अब बात करते हैं भारतीय टीम की। टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी लंबे समय से आराम फरमा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा आयरलैंड में टी-20 सीरीज खेल रहे हैं, जबकि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पूरी तरह से कॉम्पिटेटिव क्रिकेट से बाहर थे। टीम में ऑन पेपर कोई गड़बड़ी नहीं दिखती है, लेकिन जब खिलाड़ियों की फिटनेस और मौजूदा हालात को देखेंगे तो अंतर पता चलेगा। खिलाड़ी अगर टच में नहीं है तो सीधे मैदान पर उतार देना बड़ा जोखिम है, जो भारत करने जा रहा है। यह पाकिस्तान और भारत के बीच बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। हालांकि, फैंस चाहेंगे कि भारतीय टीम जब पाकिस्तान के सामने उतरे तो हर हाल में जीते।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...