6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलनेपाल को छोटा बच्चा जानकर न टकराना रे... इन सूरमाओं को हल्के...

नेपाल को छोटा बच्चा जानकर न टकराना रे… इन सूरमाओं को हल्के में लिया तो हो जाएगा गेम खत्म

Published on

नई दिल्ली

भारत का एशिया कप में पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया। अब उसका दूसरा मुकाबला नेपाल से है। यह वही टीम है, जिसने पाकिस्तान के बड़े विकेट झटक कर शुरुआत में ही दबाव बना दिया था। वह तो बाबर आजम और इफ्तिखार अहमद थे, जिन्होंने शतक लगाकर इज्जत बचाई। यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया और नेपाल में भिड़ंत होगी। नेपाल के लिए भारत के खिलाफ खेलना ही सम्मान की बात है, लेकिन दूसरी ओर अगर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो उसके लिए शर्मनाक होगा।

रोहित सेना का पहला मुकाबला रद्द हो चुका है तो उसके पास एक पॉइंट हैं, जबकि नेपाल को खाता खोलना है और पाकिस्तान सुपर फोर में एंट्री पा चुका है। यानी भारत को आज हर हाल में जीत चाहिए होगी। अगर बारिश में मैच रद्द हुआ तो भी उसका काम चल जाएगा, लेकिन हारने की स्थिति में उसका गेम ओवर हो जाएगा। नेपाल के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टीम इंडिया को चौंका सकते हैं। इसलिए नेपाल के इन 6 खिलाड़ियों को भारत कतई बच्चा समझने की भूल नहीं करेगा…

कुशल भुर्तेल
कुशल भुर्तेल पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। वह शीर्ष क्रम में एक प्रमुख खिलाड़ी हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शाहीन अफरीदी के पहले ही ओवर में दो चौकों के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन जल्द ही आउट हो गए। उन्होंने 44 वनडे मैचों में 986 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। कुशल ने इस साल 20 मैचों में 552 रन बनाए हैं।

आसिफ शेख (विकेटकीपर)
आसिफ शेख टीम के दूसरे ओपनर हैं। वह टीम में एक आक्रामक ओपनर और विकेटकीपर हैं। वह सितंबर 2021 से नेपाल टीम का हिस्सा हैं और 41 वनडे मैच खेलकर 1187 रन बना चुके हैं। 2023 में उन्होंने अब तक 19 मैचों में 537 रन बनाए हैं और अच्छी फॉर्म में हैं।

कुशल मल्ला
स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर कुशल मल्ला बीच के ओवरों में एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज होंगे। वह हाथ में गेंद लेकर भी काफी अच्छा है। कुशल ने अब तक 28 मैच खेले हैं और 632 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 4.63 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट भी लिए हैं। वह एसीसी मेंस प्रीमियर कप 2023 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे।

गुलशन झा
गुलशन झा टीम में एक और ऑलराउंडर हैं। वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से मध्यम गेंदबाजी करते हैं। झा ने कई बड़े मौकों पर टीम के लिए विनिंग परफॉर्मेंस दी है। बड़ी हिट लगाने में सक्षम हैं। उन्होंने 19 पारियों में 33.21 की औसत से 465 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 67 रन है। उन्होंने 21 विकेट भी लिए हैं।

सोमपाल कामी
सोमपाल कामी एक और शानदार ऑलराउंडर हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से समान रूप से अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। वह एक कारण है कि नेपाल ने एशिया कप 2023 के लिए क्वॉलिफाइ किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नेपाल के लिए सबसे अधिक रन (28) बनाए। 37 पारियों में उन्होंने 506 रन बनाए हैं और गेंद से 65 विकेट लिए हैं।

ललित राजबंशी
ललित राजबंशी तेज आक्रमण के अगुआ हैं और शुरुआत में एक कठिन गेंदबाज होंगे। वह पिछले पांच साल से टीम का हिस्सा हैं। ललित ने 22 मैच खेले हैं और 3.62 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए हैं। आखिरी गेम में जहां पाकिस्तान ने 340 से अधिक रन बनाए, उसने अपने 10 ओवरों में केवल 48 रन दिए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...