28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेल'ये बकवास मत शुरू करो...', कोहली के ओपनिंग करने पर गंभीर की...

‘ये बकवास मत शुरू करो…’, कोहली के ओपनिंग करने पर गंभीर की दो टूक

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्डकप से पहले एक बात पर चर्चा लगातार हो रही है कि क्या विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ मिलकर ओपनिंग करनी चाहिए. विराट ने हाल ही में एशिया कप में अपना 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी, तब वह ओपनिंग करने ही आए थे. इसके बाद इस चर्चा ने और भी ज़ोर पकड़ा, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने इसे साफतौर पर नकार दिया है. गौतम गंभीर ने साफ कहा कि विराट कोहली की बैटिंग को लेकर ये बकवास बातें नहीं करनी चाहिए, जब आपके पास केएल राहुल और रोहित शर्मा टीम में हैं, तो आप विराट कोहली से कैसे ओपनिंग करवा सकते हैं.

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में गौतम गंभीर ने कहा, ‘मैंने पहले भी ये कहा है कि इस मसले पर कोई बहस होनी ही नहीं चाहिए. आपको हमेशा नंबर-3 पर फ्लेक्सिबल होना चाहिए. क्योंकि अगर आपके ओपनर 10 ओवर तक बैटिंग करते हैं, तो तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को भेजना चाहिए ताकि आते ही रनों की रफ्तार शुरू हो जाए. अगर जल्दी विकेट गिरता है, तो विराट कोहली को नंबर-3 पर आना चाहिए’.

आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल के दौरान कहा था कि वह यहां ओपनिंग करेंगे और चाहेंगे कि टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में भी वह ओपनिंग ही करें. हालांकि, टीम इंडिया के लिए विराट कोहली लगातार ओपनिंग नहीं कर पाए हैं, क्योंकि केएल राहुल और रोहित शर्मा की जोड़ी ही अभी यह ज़िम्मेदारी संभाल रही है.

गौतम गंभीर के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने भी कहा कि विराट कोहली के लिए नंबर-3 का स्पॉट सबसे बेहतर है, क्योंकि वह स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं. पारी को संभालना हो, फास्ट बॉलर हो या फिर स्पिनर विराट हर जगह फिट बैठते हैं.

टीम इंडिया भी अभी तक राहुल-रोहित की ओपनिंग जोड़ी विराट कोहली नंबर-3 और सूर्यकुमार यादव नंबर-4 की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है. हालांकि, टी-20 वर्ल्डकप से पहले होने वाली ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की सीरीज़ में भारत क्या करता है यह देखना भी काफी ज़रूरी होगा, क्योंकि यहां से टी-20 वर्ल्डकप की तैयारियों को धार मिलेगी.

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

 

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...