7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलभारतीय टीम को दोहरा झटका... ईशान और सूर्या भी नहीं खेलेंगे अगला...

भारतीय टीम को दोहरा झटका… ईशान और सूर्या भी नहीं खेलेंगे अगला मैच? जानिए कारण

Published on

धर्मशाला,

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपने शुरुआती 4 मैच शानदार अंदाज में जीत लिए हैं. टीम को अपना पांचवां मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार (22 अक्टूबर) को धर्मशाला में खेलना है. मगर उससे पहले ही भारतीय टीम को दोहरा झटका लगा है.हार्दिक पंड्या पहले ही चोट के कारण इस मैच से बाहर हो चुके हैं. अब खबर मिली है कि नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान सूर्यकुमार यादव भी चोटिल हो गए हैं. जबकि ईशान किशन को मधुमक्खी ने डंक मारा है.

स्टार बल्लेबाज सूर्या भारत के थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे. तभी उनके सीधे हाथ की कलाई में चोट आ गई और वह इसमें पट्टी बांधकर मुस्कुराते हुए ट्रेनिंग से बाहर आ गए. ऐसे में दोनों का भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच मुश्किल लग रहा है. हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

बता दें कि चोट के कारण स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पहले से ही न्यूजींलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट नहीं चाहेगा कि सूर्यकुमार और ईशान चोटिल हों. यदि ऐसा होता है तो प्लेइंग-11 चुनने में मुश्किलें आ सकती हैं.

कोच राहुल द्रविड़ ने पंड्या को लेकर दिया अपडेट
मैच से एक दिन पहले कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंड्या को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पंड्या हमारे लिए एक अहम खिलाड़ी हैं, जो प्लेइंग-11 में अच्छा बैलेंस बनाते हैं. हम बेस्ट प्लेइंग-11 चुनने पर काम करेंगे. हमारे पास 14 प्लेयर ही रहेंगे, उनके इर्द-गिर्द ही टीम चुननी पड़ेगी.’

कोच द्रविड़ ने कहा, ‘हालांकि हमारी बेस्ट प्लेइंग-11 में भी असर तो पड़ेगा. यह वैसी नहीं होगी, जो पिछले 4 मुकाबलों में रही है.’ बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में गेंदबाजी के दौरान पंड्या का पैर मुड़ गया था और वो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे.

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव.

भारतीय टीम का वर्ल्ड कप शेड्यूल
8 अक्टूबर vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (भारतीय टीम 6 विकेट से जीती)
11 अक्टूबर vs अफगानिस्तान, दिल्ली (भारतीय टीम 8 विकेट से जीती)
14 अक्टूबर vs पाकिस्तान, अहमदाबाद (भारतीय टीम 7 विकेट से जीती मैच)
19 अक्टूबर vs बांग्लादेश, पुणे (भारतीय टीम 7 विकेट से जीती मैच)
22 अक्टूबर vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्टूबर vs इंग्लैंड, लखनऊ
2 नवंबर vs श्रीलंका, मुंबई
5 नवंबर vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
12 नवंबर vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...