15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारत-पाकिस्तान के मैच में ग्लैमर का डबल डोज, वायरल हुई जैनब और...

भारत-पाकिस्तान के मैच में ग्लैमर का डबल डोज, वायरल हुई जैनब और मयंती लैंगर की तस्वीर

Published on

कोलंबो

क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होती है तो छोटी सी छोटी चीज भी सुर्खियों में आ जाती है। ऐसे में अगर बात ग्लैमर की हो तो फिर क्या कहने। एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। यह मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग का फैसला लिया था।

मैच के रोमांच के साथ मैदान पर ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिला। दरअसल पाकिस्तान की खूबसूरत स्पोर्ट्स प्रजेंटर जैनब अब्बास ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में जैनब के साथ भारत की मशहूर स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर भी दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान की इस महिला स्पोर्ट्स एंकर की तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है।

जैनब अब्बास ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत और पाकिस्तान एक ही फ्रेम में, बहुत मजा आया इसमें।’बता दें कि जैनब और मयंती दुनिया की खूबसूरत महिला स्पोर्ट्स एंकर में से एक हैं। ये दोनों ही अपने-अपने देश के लिए कई बड़े टूर्नामेंट में एंकरिंग करते हुए दिख चुकी हैं। मयंती लैंगर को तो शायद ही कोई भारतीय क्रिकेट फैंस होगा जो उन्हें नहीं पहचानते होंगे।

भारत-पाक मैच में बारिश
भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के मुकाबले में भी बारिश ने खलल डाली है। मैच में भारतीय टीम ने खेल रुकने तक 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे। टीम इंडिया के लिए आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल हैं। दोनों ही खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए।

वहीं खेल रुकने तक टीम इंडिया के लिए क्रीज विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बारिश रुकने के बाद फिर से ब्लॉकबस्टर मुकाबले का एक्शन फैंस को देखने मिलेगा।इससे पहले ग्रुप राउंड के मैच भी फैंस का मजा किरकिरा हुआ था। ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। हालांकि सुपर-4 के लिए इस मैच में रिजर्व डे रखा गया है लेकिन पहली कोशिश ये रहेगी कि किसी भी तरह से खेल को पूरा कर नतीजा निकाला जाए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...