7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलछक्के से खत्म की थी पारी, विराट के साथ जश्न, सूर्यकुमार यादव...

छक्के से खत्म की थी पारी, विराट के साथ जश्न, सूर्यकुमार यादव ने फिर से जिया वो पल

Published on

सिडनी

भारत ने सिडनी में हुए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में नीदरलैंड्स को 56 रन से हराया। इस मैच में टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी जड़ी। दोनों के बीच 95 रनों की नाबाद साझेदारी हुई थी। सूर्या ने 25 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया अपना अर्धशतक पूरा किया था।

सूर्या ने देखा उस पल का वीडियो
सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह भारतीय पारी की अंतिम गेंद का वीडियो देख रहे हैं। इसके साथ ही वह वीडियो में उसी तरह का रिएक्शन दे रहे हैं, जैसा छक्के लागने के बाद दिया था। छक्का लगाने के बाद विराट कोहली ने सूर्या को गले भी लगाया था।

चौथी बार विराट-सूर्या में 50+ की साझेदारी
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चौथी बार 50+ रनों की साझेदारी बनाई। उन्होंने एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 42 गेंदों पर 98* रन जोड़े थे। इसके बाद हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 गेंदों पर 104 रन जोड़े। गुवहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 42 गेंदों पर 102 रन जोड़े। अब नीदरलैंड्स के खिलाफ 48 गेंदों पर नाबाद 95 रन जोड़े। इस सभी मैच में टीम इंडिया को जीत मिली।

साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले गेंदबाज
सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या ने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है। सूर्या के बल्ले से 25 पारियों में 41 की औसत और 185 की स्ट्राइक रेट से 867 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान ने 20 मैचों में 49 की औसत और 124 की स्ट्राइक रेट से 839 रन बनाए हैं। एशिया कप से पहले तक फॉर्म से जूझ रहे विराट के 16 मैचों में 629 रन हैं। वह इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...