19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeखेलIPL मेगा ऑक्शन से पहले चमका इंग्लैंड का सूरमा, तूफानी शतक से...

IPL मेगा ऑक्शन से पहले चमका इंग्लैंड का सूरमा, तूफानी शतक से कंगारुओं की हवा निकाल दी

Published on

ब्रिस्टल

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज का अंतिम और पांचवां मुकाबला ब्रिस्टल में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने तूफानी शतक ठोक डाला। डकेट ने महज 86 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह डकेट के वनडे करियर की दूसरी वनडे सेंचुरी है। हालांकि डकेट शतक पारी खेलने के बाद 107 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के लगाए।

गजब फॉर्म में चल रहे हैं डकेट
आपको बता दें कि बेन डकेट इस पूरी सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पांचवें वनडे में हंड्रेड जड़ने के अलावा पहले वनडे में 93 तो चौथे वनडे में 63 रन की गजब पारी खेली थी। टेस्ट फॉर्मेट के बाद अब डकेट खुद को वनडे में भी साबित कर रहे हैं।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले डकेट का कमाल
हाल ही में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन पॉलिसी सामने आ गई है। मेगा ऑक्शन को लेकर अभी बाजार गर्म है। इस बात की पूरी संभावना है कि फ्रेंचाइजियों ने अभी से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को टारगेट करना शुरू कर दिया होगा कि वह किसके पीछे निलामी के दौरान जाना चाहेंगे। ऐसे में डकेट का लाजवाब प्रदर्शन पर सबकी नजरें जरूर होंगी। डकेट अगर ऑक्शन में नाम देते हैं। तो शायद आईपीएल टीमें उनके पीछे जा सकती हैं।

बेन डकेट का टी20 करियर
बेन डकेट के अगर टी20 करियर की बात करें तो, इस लेफ्ट हैंड के बल्लेबाज ने 2019 में इंग्लैंड के लिए टी20 में डेब्यू करने के बाद से लेकर अब तक कुल 12 मैच खेले हैं। इस दौरान डकेट ने 145 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 315 रन ठोके हैं और 1 फिफ्टी भी लगाई है। उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में 40 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले हैं।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...