19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलइंद्रदेव भी नहीं रोक सकेंगे भारत का विजयरथ... बैजबॉल गेम से बांग्लादेश...

इंद्रदेव भी नहीं रोक सकेंगे भारत का विजयरथ… बैजबॉल गेम से बांग्लादेश को जकड़ा

Published on

कानपुर,

भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के शुरुआती 3 दिन इंद्रदेव जमकर बरसे, जिस कारण खेल बुरी तरह प्रभावित हुआ. बारिश के कारण पहले दिन में सिर्फ 35 ओवरों का खेल हुआ था, जिसमें बांग्लादेश ने 3 विकेट गंवाकर 107 रन बनाए थे.

मैच में तीसरे दिन का खेल तो गीली आउटफील्ड के कारण नहीं हो सका था. मगर चौथे दिन खेल शुरू हुआ तो भारतीय गेंदबाजों ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया. लंच ब्रेक के बाद बांग्लादेश टीम को 233 रनों पर समेट दिया.

गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का कहर
इस दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके. जबकि पेसर मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं. एक विकेट रवींद्र जडेजा को मिला. यहां तक गेंदबाजों ने अपना काम कर दिया था. इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए बांग्लादेश को चारों खाने चित किया.

भारतीय टीम ने बैजबॉल गेम खेलते हुए 9 विकेट पर 285 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों पर 72 और केएल राहुल ने 43 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने 35 गेंदों पर 47 और शुभमन गिल ने 36 गेंदों पर 39 रन बनाए.

34.4 ओवर में 285 रन बना डाले
इस तरह बारिश से बाधित इस मैच में एक ही दिन में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ बना ली. उसने 34.4 ओवर में 8.22 के धांसू रनरेट से 285 रन बना डाले. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी में 52 रनों की बढ़त बना ली. इसके बाद बांग्लादेश टीम दूसरी पारी में बैटिंग करने उतरी तो उसने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 26 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए.

अब पांचवें दिन का खेल काफी अहम होने वाला है. भारतीय बॉलर अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी से बांग्लादेश को जल्द समेटकर मैच अपने नाम करने को उत्सुक रहेंगे. इस तरह कह सकते हैं कि अब इंद्रदेव भी भारत का यह विजयरथ नहीं रोक सकेंगे. भारतीय टीम ने पहला टेस्ट 280 रनों से जीतकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना रखी है.

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...