10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलपहले बांग्लादेश ने DRS गंवाया, फिर डेविड मलान ने यूं उतारा मुस्तफिजुर...

पहले बांग्लादेश ने DRS गंवाया, फिर डेविड मलान ने यूं उतारा मुस्तफिजुर रहमान का बुखार

Published on

धर्मशाला

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 7वां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इंग्लैंड भले ही मौजूदा विश्व विजेता है, लेकिन बांग्लादेश का रिकॉर्ड उसके खिलाफ बेहतरीन है। विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं और इसमें दो-दो के रिकॉर्ड के साथ दोनों टीमें बराबर हैं। खैर, इस मैच में इंग्लैंड के ओपनरों ने धीमी शुरुआत की, लेकिन 5वें ओवर में डेविड मलान ने गियर जो बदला तो बांग्लादेश और उसके फैंस हैरान रह गए।

दरअसल, मुस्तफिजुर रहमान यह ओवर कर रहे थे। उनकी गेंद शॉर्ट थी और डेविड मलान के सिर के आसपास से निकल गई। हालांकि, कुछ आवाज आई तो बांग्लादेशी टीम और मुस्तफिजुर जश्न मनाने लगे और आउट की अपील करने लगे, लेकिन हैरानी तब हुई जब मैदानी अंपायर अहसान रजा ने आउट देने से इनकार कर दिया। इस पर बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने तुरंत ही DRS लेने का फैसला किया।

टीवी रिप्ले में साफ हुआ कि गेंद और बैट के बीच दूर-दूर तक कोई जुड़ाव नहीं था। थर्ड अंपायर ने भी फैसले को सही करार दिया और बांग्लादेश ने रिव्यू गंवा दिया। इसके बाद मलान ने अगली गेंद को चेक किया, जबकि तीसरी गेंद को करारा प्रहार करते हुए मिड ऑफ बाउंड्री से बाहर भेज दिया। अब अगली गेंद मुस्तफिजुर यॉर्कर लेंथ करना चाहते थे, लेकिन चूक गए। बाकी मलान ने गेंद को 6 रनों के लिए बैकवर्ड स्क्वेयर लेग बाउंड्री से बाहर भेजकर काम पूरा कर दिया।

यह मैच का पहला छक्का रहा। मुस्तफिजुर रहमान का चेहरा देखने लायक था। वह पूरी तरह से हैरान थे, क्योंकि कुछ देर पहले तक मलान पूरी तरह संघर्ष कर रहे थे, लेकिन DRS का फैसला पक्ष में मिलने के बाद इंग्लिश ओपनर का खौफ दूर हो गया। इससे पहले बांग्लादेश ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड को पहले पहले मैच में न्यूजीलैंड से हार मिली थी, जबकि बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...