15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपहले कछुए की चाल फिर चीते सी रफ्तार, रोहित शर्मा ने सचिन...

पहले कछुए की चाल फिर चीते सी रफ्तार, रोहित शर्मा ने सचिन का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा बल्कि तपस्या की है

Published on

कोलंबो

रोहित शर्मा को 2007 में सिर्फ 20 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जा रहा था। उन्होंने शुरुआत अच्छी की। 2007 टी20 वर्ल्ड कप के करो या मरो के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिफ्टी ठोकी। फिर फाइनल में भी योगदान दिया। लेकिन कुछ समय में ही रोहित का ग्राफ नीचे जाने लगा। फिर उन्हें गिने चुने मैच मिलने लगे। टीम से अंदर बाहर होते रहे। 2011 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका भी नहीं मिला। 2012 में श्रीलंका दौरे पर 5 पारियों में रोहित ने सिर्फ 13 रन बनाए।

2013 में बदलता रोहित का जीवन
भारतीय टीम 2013 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेल रही थी। सीरीज के तीन मैच में रोहित शर्मा बाहर बैठे। लेकिन ओपनिंग में रहाणे के फेल होने के बाद महेंद्र सिंह धोने ने चौथे मैच में रोहित को ओपनिंग के लिए भेजा। उन्होंने 83 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। वह रोहित के वनडे करियर का 87वां मैच था। उसी मैच में उन्होंने अपने 2000 रन पूरे किए। 83 पारी में रोहित दो हजार रन तक पहुंचे। वह भारत के लिए दो हजार वनडे रन बनाने वाले तीसरे सबसे धीमे खिलाड़ी बने। उनसे कम पारियां कपिल देव और रॉबिन सिंह ने ली हैं। दोनों ऑलराउंडर हैं।

रोहित ने पीछे मुड़कर नहीं देखा
फिर 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में पहुंचे। शिखर धवन और मुरली विजय ओपनर थे। विजय दोनों प्रैक्टिस मैच में फेल रहे। टूर्नामेंट के पहले मैच में धोनी ने रोहित और धवन को ओपनिंग के लिए उतारा। रोहित ने फिफ्टी जड़ी। अगले मैच में फिर फिफ्टी लगाई। उसी साल नवंबर में रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक ठोका और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। नई गेंद के खिलाफ वह समय लेते लेकिन सेट हो जाने के बाद दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाज उनके सामने बौने लगने लगते हैं।

दूसरे सबसे तेज 10 हजारी बने
83 पारियों में 2000 रन तक पहुंचने वाले रोहित शर्मा ने 241वीं पारी में अपने 10000 वनडे रन पूरे कर लिए। यानी 2 हजार से 10 हजार रन तक पहुंचने के लिए रोहित ने 158 पारियां लीं। 248 वनडे मैच की 241 पारी में रोहित शर्मा के नाम 10031 रन हो चुके हैं। उन्होंने ये रन 48.93 की औसत और 90.28 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। वनडे की सबसे बड़ी 264 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है। वह भारतीय टीम के कप्तान बन चुके हैं। एक्टिव खिलाड़ियों में उनके सबसे ज्यादा 286 वनडे छक्के भी हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...