4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबल्लेबाजी में फ्लॉप, फील्डिंग में ब्लंडर, अपनी ही गलतियों से हारी टीम...

बल्लेबाजी में फ्लॉप, फील्डिंग में ब्लंडर, अपनी ही गलतियों से हारी टीम इंडिया

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को पहली हार झेलनी पड़ी है. रविवार को हुए मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को पांच विकेट से मात दी और प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई. भारत यहां पर बल्लेबाजी से लेकर बॉलिंग और फील्डिंग में पूरी तरह फ्लॉप नज़र आया और अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए.

भारत ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 133 का स्कोर बनाया, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट शेष रहते हुए आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर सबसे बड़े स्टार रहे, जिन्होंने 59 रनों की पारी खेली.

भारतीय टीम अब प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, साउथ अफ्रीका ने इस ग्रुप को टॉप कर लिया है. भारत के अब 3 मैच में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 प्वाइंट हैं. टीम इंडिया का नेट रनरेट अभी +0.844 में है. टीम इंडिया को अभी बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलना है.

गलती पर गलती करते रहे प्लेयर
टीम इंडिया ने सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि अपनी फील्डिंग के दौरान भी गलतियां की. कई बार बॉलर्स ने मौके बनाए, लेकिन टीम इंडिया की फील्डिंग इस मैच में इतनी औसत नजर आई कि हर कोई उसपर सवाल खड़े करेगा. सबसे बड़े ब्लंडर बड़े खिलाड़ियों से ही हुए.

कप्तान रोहित शर्मा ने पारी के 13वें ओवर में रनआउट का मौका गंवाया, जबकि यह काफी आसान अवसर था. इससे पहले विराट कोहली ने एक आसान-सा कैच बाउंड्री पर टपका दिया था, ये दोनों ही मौके गंवाना टीम इंडिया के लिए भारी पड़ गया. क्योंकि ये चांस डेविड मिलर और एडम मर्करम के थे, जिनकी पार्टनरशिप ने मैच पलट दिया.

बल्लेबाजी में ढेर हो गए दिग्गज
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, ये टीम इंडिया के लिए भारी साबित हुआ. पहला ओवर ही मेडन गया, उसके बाद रन आने लगे तो विकेटों की झड़ी लग गई. टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली सब फ्लॉप साबित हुए और इसी तरह देखते ही देखते टीम इंडिया का स्कोर 49-5 हो गया.

सूर्यकुमार यादव की 68 रनों की पारी ना होती तो टीम इंडिया शायद 100 के स्कोर तक भी ना पहुंच पाती. साउथ अफ्रीका की तेज तर्रार बॉलिंग के आगे टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने पूरी तरह घुटने टेक दिए और ऐसा लगा कि पहली बार भारतीय बल्लेबाजी की इस टूर्नामेंट में परीक्षा हो रही है.

भारतीय टीम के सभी विकेट-
• पहला विकेट- रोहित शर्मा (15 रन) 23-1, 4.2 ओवर
• दूसरा विकेट- केएल राहुल (9 रन) 26-2, 4.6 ओवर
• तीसरा विकेट- विराट कोहली (12 रन) 41-3, 6.5 ओवर
• चौथा विकेट- दीपक हुड्डा (0 रन) 42-4, 7.3 ओवर
• पांचवां विकेट- हार्दिक पंड्या (2 रन) 49-5, 8.3 ओवर
• छठा विकेट- दिनेश कार्तिक 101-6, 15.1 ओवर
• सातवां विकेट- रविचंद्रन अश्विन 124-7, 18.1 ओवर
• आठवां विकेट- सूर्यकुमार यादव 127-8, 18.5 ओवर
• नौवां विकेट- मोहम्मद शमी 130-9, 19.4 ओवर

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...