8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के, यूसुफ पठान...

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 5 गेंदों पर जड़े 5 छक्के, यूसुफ पठान ने मेहनत पर फेर दिया पानी

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हो लेकिन उनके बल्ले की धार कम नहीं हुई है। टी20 ग्लोबल लीग में फिंच ने सोमवार को एक ही ओवर में पांच छक्के जड़कर फैंस को हैरान कर दिया। हालांकि उनकी यह तूफानी पारी भी टीम को जीत नहीं दिल सकी। विरोधी टीम में खेल रहे भारत के पूर्ल ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

फिंच ने खेली तूफानी पारी
कैलिफॉर्निया नाइट्स और न्यू जर्सी ट्रिटंस के बीच मुकाबला खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैलिफॉर्निया ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 116 रन बनाए। कप्तान फिंच ने 31 गेंदों में 75 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इन 8 छक्कों में से पांच छक्के फिंच ने एक ही ओवर में लगाए।

फिंच ने पांच गेंदों पर जड़े 5 छक्के
कैलिफॉर्निया की पारी का नौवां ओवर डालने की जिम्मेदारी क्रिस बार्नवेल को मिली। इस ओवर की पहली पांच गेंदों पर फिंच ने पांच छक्के जड़ दिए. छठी गेंद क्रिस ने वाइड फेंकी। इसके बाद फिर फिंच के पास आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाने का मौका था लेकिन क्रिस ने आखिरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डाली और फिंच के हाथों से छह गेंदों में छह छक्के डालने का मौका निकल गया। इसके बाद फैंस को यूसुफ पठान को देखने का मौका मिला।

यूसुफ पठान ने फिंच की मेहनत की बेकार
117 रन के लक्ष्य का पीछे करने वाली उतरी न्यू जर्सी की टीम को नमन ओझा और जेस रायडर ने सधी शुरुआत दी। आखिरी के ओवर्स में टीम को तेज पारी की जरूरत थी और यह जिम्मेदारी यूसुफ पठान ने उठाई। 11 गेंदों में इस खिलाड़ी ने 318.18 के स्ट्राइक रेट से 35 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। यूसुफ की पारी के दम पर न्यू जर्सी लेजेंड्स ने दो गेंदे पहले ही जीत हासिल कर ली।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...