6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलजिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने दुनिया को कहा अलविदा, जूझ...

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने दुनिया को कहा अलविदा, जूझ रहे थे कैंसर से

Published on

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने 49 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। हीथ स्ट्रीक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। इस बार उनके निधन की पुष्टि परिवार की ओर से सोशल मीडिया पर की गई है। पिछले हफ्ते उनके निधन की झूठी अफवाह भी उड़ी थी।

निधन की जानकारी पत्नी ने दी फेसबुक पर
हीथ स्ट्रीट के निधन की जानकारी उनकी पत्नी ने फेसबुक पर दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘‘आज सुबह रविवार (3 सितंबर) तड़के मेरे जीवन का सबसे कठिन समय आया जब मेरे प्यार और मेरे खूबसूरत बच्चों के पिता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अपने घर में थे जहां वह अपने परिवार और निकटतम प्रियजनों के साथ अपने आखिरी दिन बिताना चाहते थे।’’ हीथ की पत्नी नादिन ने पोस्ट ने आगे लिखा है, ‘‘वह प्यार और शांति से सराबोर इंसान थे। वह हमेशा मेरी आत्माओं में रहेंगे।”

हीथ स्ट्रीक ने 12 साल खेला क्रिकेट
आपको बता दें कि हीथ स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे के लिए 12 साल क्रिकेट खेला था। 1993 से लेकर 2005 तक चले करियर में उन्होंने 65 टेस्ट और 189 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 189 वनडे की 159 पारियों में 28.29 की औसत से 2943 रन बनाए। वहीं 107 की 107 पारियों में उन्होंने 22.35 की औसत से 1990 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 13 हाफ सेंचुरी और टेस्ट में 11 लगाई थी। टेस्ट में उनके नाम सिर्फ एक शतक दर्ज था। उन्होंने यही इकलौत शतक इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाया था।

पिछले हफ्ते हीथ के निधन की उड़ी थी अफवाह
बता दें कि हीथ स्ट्रीक लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे हैं। 23 अगस्त 2023 को सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबर वायरल हो गई थी। एक ट्वीट ने सभी क्रिकेट प्रेमियों को निराश कर दिया था। यह ट्वीट जिम्बाब्वे के ही पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलोंगा ने किया था। इसमें लिखा था कि जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज हीथ स्ट्रीक के निधन हो गया है। हालांकि, बाद में यह खबर अफवाह साबित हुई। हेनरी ओलोंगा ने बाद में ट्वीट कर कहा था कि स्ट्रीक जीवित हैं। उन्होंने हीथ स्ट्रीक के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर भी किया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...