9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलचार ओवर, चार मेडन और तीन विकेट... लॉकी फर्ग्यूसन बने टी20 वर्ल्ड...

चार ओवर, चार मेडन और तीन विकेट… लॉकी फर्ग्यूसन बने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे कंजूस गेंदबाज

Published on

तरौबा (त्रिनिदाद):

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो चुकी न्यूजीलैंड ने अपना आखिरी मुकाबला पीएनजी के खिलाफ खेला। बारिश की वजह से यह मुकाबला देरी से शुरू हुआ। मैच शुरू होने से पहले ही न्यूजीलैंड को फेवरेट माना जा रहा था। मुकाबला में हुआ भी कुछ ऐसा ही। हालांकि कीवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कुछ ऐसा कर दिया, जो आज तक टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नहीं हुआ है।

लॉकी फर्ग्यूसन ने चार मेडन डाले
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने चार ओवर के स्पेल में एक भी रन नहीं दिया। उन्होंने पारी के चौथे ओवर में वह पहली बार बॉलिंग पर आए। फर्ग्यूसन ने अपनी पहली ही गेंद पर असद वाला को आउट कर दिया। इसके बाद छठे ओवर में भी उन्होंने रन नहीं दिया। फिर 12 ओवर में वह गेंदबाजी पर लौटे और रन दिए बिना एक विकेट लिया। अपने स्पेल के आखिरी ओवर में उन्होंने दो रन दिए लेकिन वह बाई के थे। बाई के रन गेंदबाज में नहीं जुड़ते।

टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार ऐसा
टी20 वर्ल्ड कप में पहला और टी इंटरनेशनल क्रिकेट में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी गेंदबाज ने स्पेल के सभी चार ओवर डालने के बाद भी एक भी रन नहीं दिया। कनाडा के कप्तान शाद बिन जफर इससे पहले ऐसा कर चुके है। 2021 में पनामा के खिलाफ मैच में साद ने चारों ओवर मेडन डालते हुए 2 विकेट लिए थे। टी20 वर्ल्ड कप में इससे पहले सबसे इकोनॉमिक स्पेल डालने का रिकॉर्ड टिम साउदी के नाम था। उन्होंने न्यूजीलैंड के पिछले ही मैच में युगांडा के खिलाफ 4 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए थे।

टी20 विश्व कप में सबसे किफायती 4 ओवर स्पेल
3/0 – लॉकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड) vs पीएनजी, तरौबा, 2024
3/4 – टिम साउथी (न्यूजीलैंड) vs युगांडा, तरौबा, 2024
2/4 – फ्रैंक न्सुबुगा (युगांडा) vs पीएनजी, गुयाना, 2024
4/7 – एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका) vs श्रीलंका, न्यूयॉर्क, 2024
2/7 – ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) vs युगांडा, तरौबा, 2024

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...