16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलशतक ठोकने के बाद सचिन तेंदुलकर से मिले गिल, भगवान ने चुपके...

शतक ठोकने के बाद सचिन तेंदुलकर से मिले गिल, भगवान ने चुपके से कान में क्या कहा?

Published on

अहमदाबाद

शुभमन गिल का बल्ला आईपीएल 2023 में आग उगल रहा है। मुंबई इंडियंस को गिल की शतक की मदद से प्लेऑफ में जगह मिली थी। अब उनके ही शतक ने रोहित शर्मा की टीम को बाहर का भी रास्ता दिखा दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर शुभमन गिल ने 49 गेंदों पर शतक ठोक दिया। उन्होंने 129 रनों की पारी खेली। इस पारी में गिल के बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के मारे। इस पारी के बाद गिल के पास ऑरेंज कैप भी आ गया है।

सचिन भी हुए प्रभावित
क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटोर हैं। वह इस मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं तो सचिन तेंदुलकर ने कुछ देर शुभमन गिल से बात की। उन्होंने गिल के कान में भी कुछ कहा। इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सीजन का तीसरा शतक
शुभमन गिल के आईपीएल 2023 में तीन शतक हो गए हैं। इस सीजन से पहले उनके नाम एक भी शतक नहीं था। ये तीनों शतक पिछले 4 मैच में आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला शतक लगाने के बाद गिल ने अगले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सेंचुरी लगाई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में वह सेट होने के बाद आउट हो गए थे। अब फाइनल में एक बार फिर गिल के सामने चेन्नई की गेंदबाजी होगी।

ड्रीम ईयर है 2023
शुभमन गिल के लिए 2023 किसी सपने की तरह रहा है। साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल में उनके बल्ले से शतकीय पारी निकली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में भी उन्होंने शतक लगाया था। आईपीएल फाइनल के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। साल के अंत में वनडे वर्ल्ड कप भी है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...