11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलभाड़ में जाए... सठियाए जावेद मियांदाद बने भीगी बिल्ली, भारत के आगे...

भाड़ में जाए… सठियाए जावेद मियांदाद बने भीगी बिल्ली, भारत के आगे लगे गिड़गिड़ाने

Published on

लाहौर

कहते हैं उम्र के साथ व्यक्ति की समझ भी थोड़ी बढ़ती है। मगर 65 साल के हो चुके पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज जावेद मियांदाद सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे। मियांदाद ने चंद दिन पहले भारतीय टीम को जहन्नुम में जाने की बात कह डाली थी। टीम इंडिया भाड़ में जाए कह दिया था। अब विवाद बढ़ता देख सफाई देने पर उतारू हो गए। अगर कहा जाए कि गिड़गिड़ाने लगे तो गलत नहीं होगा। दरअसल, पूरा मामला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एशिया कप मेजबानी विवाद से जुडा़ है।

भारत भाड़ में जाए बयान के तुल पकड़ने के बाद अब मियांदाद का कहना है कि उनकी बातों को तोड़-मोड़कर पेश किया गया। अपने यूट्यूब चैनल पर मियांदाद कहते हैं, ‘क्या आप जानते हैं जहन्नुम का मतलब क्या होता है? अगर आप नहीं खेलना चाहते तो मत खेलिए। हमें कोई दिक्कत नहीं है। भारतीय प्लेयर्स से भी पूछिए। वो भी कहेंगे कि दोनों टीम के बीच दोनों देश में क्रिकेट होनी चाहिए। इसी में दोनों मुल्कों का भला है। जावेद मियांदाद ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से भारतीय क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ एक्शन की भी डिमांड की है। मियांदाद का कहना है कि बीसीसीआई दादागिरी करता है। नियम हर प्लेयर के लिए एकसमान होना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड कई बार कह चुका है कि अगर एशिया कप पाकिस्तान में होगा तो टीम इंडिया टूर्नामेंट का बहिष्कार कर देगी। बीसीसीआई के इसी रवैये से जल-भुनकर जावेद मियांदाद ने भारत को भाड़ में जाने की बात कही थी। साथ ही इसी साल भारत में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप में न खेलने की धमकी भी दे डाली थी। भारत की आपत्ति के बाद ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि एशिया कप पाकिस्तान की मेजबानी में यूएई में हो सकता है। वैसे आखिरी फैसला मार्च में होने वाली ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) मीटिंग में होगा, जिसके अध्यक्ष जय शाह हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...