5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलकपड़ों के कारण भारतीय टीम से छीन लिया गया गोल्ड, रिकॉर्ड को...

कपड़ों के कारण भारतीय टीम से छीन लिया गया गोल्ड, रिकॉर्ड को भी नहीं दी गई मान्यता

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम एक निशानेबाज धनुष श्रीकांत को पोशाक की मोटाई के कारण प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित किए जाने के कारण कोरिया के चांगवोन में चल रही एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और जूनियर रिकॉर्ड बनाने से चूक गई।

टीम ने हासिल किया था पहला स्थान
उमामहेश मद्दिनेनी, धनुष और अभिनव साव की भारतीय टीम ने 628.5, 627.9 और 625.6 का स्कोर कर कुल 1882 अंक हासिल किए जिससे उसका स्वर्ण पदक जीतना और एशियाई जूनियर रिकॉर्ड बनाना तय था, लेकिन एक निशानेबाज को अयोग्य घोषित किए जाने के कारण भारत को पदक से वंचित होना पड़ा। धनुष प्रतियोगिता में जो पैंट पहन रहा था उसकी मोटाई 2.9 थी जबकि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के नियमों के अनुसार यह 3.0 से कम नहीं होनी चाहिए।

कपड़ों के कारण अयोग्य घोषित किया
निशानेबाजी में 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में मोटी जैकेट और पैंट पहनना अनिवार्य होता है। भारत के तीनों निशानेबाज ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन धनुष को अयोग्य घोषित कर दिया गया और उनका क्वालिफिकेशन स्कोर हटा दिया गया। धनुष ने क्वालीफिकेशन में 627.9 स्कोर बनाया था और वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

आईएसएसएफ नियमों का उल्लंघन
उनके अयोग्य घोषित किए जाने से पहले नौवें नंबर पर रहे एक अन्य भारतीय प्रथम बडाना को फाइनल में जगह मिल गई। भारतीय टीम के साथ गए राइफल कोच दीपक दुबे ने कहा,‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम एशियाई जूनियर रिकॉर्ड के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। रेंज पर उपस्थित जूरी ने क्वालिफिकेशन के बाद पैंट का निरीक्षण किया और धनुष की पैंट को आईएसएसएफ के नियमों के तहत नहीं पाया।’’

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...