6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए...

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयार हैं बुमराह!

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इन दिनों एक बेहद शानदार खबर सामने आ रही है. चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब ठीक हो चले हैं. वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब के लिए मौजूद हैं, जहां उन्होंने गेंदबाजी भी करना शुरू कर दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में टीम इंडिया को जॉइन कर सकते हैं. बता दें कि टीम इंडिया को अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलना है. पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट खेलने की उम्मीद
बीसीसीआई ने पहले ही सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने रोहित शर्मा कप्तान, तो केएल राहुल को उपकप्तानी सौंपी है. ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जसप्रीत बुमराह सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम से जुड़ सकते हैं और सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच खेल सकते हैं.

बता दें कि 29 साल के बुमराह ने पीठ की चोट के कारण पिछले साल सितंबर से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भी टीम में नहीं चुना गया, लेकिन उन्होंने हाल में NCA में नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है, जिससे उनकी जल्द वापसी करने की उम्मीद बंध गई है.

रोहित शर्मा ने भी बुमराह को लेकर दिया था अपडेट
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था, ‘बुमराह को लेकर बहुत अधिक सुनिश्चित नहीं हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैचों में खेलेंगे. हम किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं क्योंकि पीठ की चोट हमेशा गंभीर होती है. हम एनसीए में फिजियो और चिकित्सकों से नियमित संपर्क बनाए हुए हैं. चिकित्सा टीम उसे फिट होने के लिए पूरा समय देगी.’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव.

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा ( टेस्ट सीरीज शेड्यूल):
पहला टेस्ट- 9 से 13 फरवरी, नागपुर
दूसरा टेस्ट- 17 से 21 फरवरी, दिल्ली
तीसरा टेस्ट- 1 से 5 मार्च, धर्मशाला
चौथा टेस्ट- 9 से 13 मार्च, अहमदाबाद

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...