10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलखुशखबरी! गिल अस्पताल से डिस्चार्ज, कब खेलेंगे वर्ल्ड कप में पहला मैच?

खुशखबरी! गिल अस्पताल से डिस्चार्ज, कब खेलेंगे वर्ल्ड कप में पहला मैच?

Published on

चेन्नई ,

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. शुभमन गिल अस्पताल से ड‍िस्चार्ज हो गए हैं. हालांकि, वो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ओर कौन सा मैच खेलेंगे? इस बार में फ‍िलहाल बीसीसीआई की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है.

शुभमन गिल को डेंगू होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. शुभमन गिल 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ टीम इंडिया के ओपन‍िंग मैच में नहीं खेल पाए थे. गिल को डेंगू होने के बाद स्टार बल्लेबाज केा ऐहतियातन चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी हेल्थ पर लगातार नजर रख रही थी. गिल का प्लेटलेट काउंट गिर गया था.

सूत्रों ने कहा कि उनकी हेल्थ प्रोग्रेस देखी जाएगी और उसके अनुसार फैसला किया जाएगा, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वह किस मैच के लिए मैच के लिए फिट होंगे या नहीं. ऐसे में यह टीम इंडिया के वर्ल्ड कप अभ‍ियान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

गिल नहीं खेले थे ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ
6 अक्टूबर को ही यह जानकारी सामने आई थी कि शुभमन गिल का डेंगू टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं. ऐसे में 8 अक्टूबर को पहले मुकाबले में वो नहीं खेल पाए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में गिल की जगह ईशान किशन को ओपन‍िंग के लिए उतारा गया था. इस दौरान ओपनिंग करने आए ईशान 0 पर आउट हो गए थे. अफगानिस्तान के खिलाफ भी ईशान को ही मौका दिया जा सकता है.

शुभमन गिल वनडे में हैं धाकड़
शुभमन गिल ने 35 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उनके बल्ले से 66.10 के एवरेज और 102.84 के स्ट्राइक रेट से अब तक 1917 रन आए हैं. उनके नाम वनडे में 6 शतक और 9 अर्धशतक हैं. ऐसे में वनडे में टीम इंडिया के ल‍िहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं. वहीं गिल में 11 टी20 इंटरनेशनल में शुभमन गिल ने 11 मैचों में 30.40 के एवरेज से 304 रन बनाए हैं. वहीं 18 टेस्ट की 33 पारियों में गिल ने 32.20 के एवरेज से 966 रन बनाए हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...