21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलएक छोर पर पहुंच गए थे हार्दिक और रियान, फिर भी रन...

एक छोर पर पहुंच गए थे हार्दिक और रियान, फिर भी रन आउट नहीं कर पाए बांग्लादेश के फील्डर

Published on

हैदराबाद

भारतीय बल्लेबाजों ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 में रनों की बरसात कर दी। पहले खेलते हुए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 297 रन बना दिए। यह टेस्ट खेलने वाले किसी भी टीम का टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है। सिर्फ नेपाल ने ही टी20 इंटरनेशनल में उससे ज्यादा रन बनाए हैं। गेंदबाजी की कुटाई देखकर बांग्लादेश के फील्डर भी हताश हो गए थे। उनसे फील्डिंग में बेसिक गलतियां हुईं।

एक जगह पहुंच गए थे हार्दिक और पराग
भारत का पारी का 18वां ओवर चल रहा था। टीम ने 250 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। ओवर की तीसरी गेंद हार्दिक पंड्या मिस कर गए और वह उनके पास ही लुढ़क गई। हार्दिक रन नहीं भागना चाहते थे लेकिन तब तक रियान पराग उनके पास तक पहुंच गए। इस समय तक भागते हुए बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास ने गेंद उठा लिया। वह आसानी से नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो मारकर रियान को रन आउट कर सकते थे।

बॉलर के ऊपर से गया थ्रो
लिटन दास थ्रो को गेंदबाज के हाथ में फेंकने की जगह उसके ऊपर से फेंक दिया। गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान खड़े होकर देखते रह गए। इसके बाद भी लॉन्ग ऑफ के फील्डर नजमुल हुसैन शंटो के पास गेंद को कैच करके विकेट पर मारने का मौका था। वो गेंद को कलेक्ट नहीं कर पाया। तब तक हार्दिक पंड्या भागते हुए गेंदबाजी छोर तक पहुंच गए थे। विकेट गिरने की जगह टीम इंडिया को एक रन मिल गया और बांग्लादेश के फील्डर एक दूसरे को ताक रहे थे।

भारत ने ठोक दिए 297 रन
संजू सैमसन के शतक की मदद से भारत ने इस मैच में 6 विकेट पर 297 रन बनाये। सैमसन ने 40 गेंद में शतक बनाया। वह 47 गेंद में आठ छक्कों और 11 चौकों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हु । उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव (75) के साथ 70 गेंदों में 173 रन जोड़े । हार्दिक पंड्या ने 18 गेंद में 47 रन बनाये ।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...