6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलहैरी ब्रूक ने बल्ले से निकाला वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने...

हैरी ब्रूक ने बल्ले से निकाला वर्ल्ड कप से बाहर किए जाने का गुस्सा, ठोका द हंड्रेड का सबसे तेज शतक

Published on

हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में सबसे तेज शतक बनाया। इसके बाद भी उनकी टीम नॉर्थर्न सुपरचार्जर्स को हार मिली। वेल्श फायर ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम कर शनिवार के एलिमिनेटर में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। पिछले हफ्ते वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड के संभावित टीम की घोषणा हुई थी। उसमें ब्रूक को जगह नहीं मिली। इस मैच में ब्रूक ने विकेट की पतझ के बीच शतक ठोका।

41 गेंदों पर ब्रूक ने ठोका शतक
इस मैच में सुपरचार्जर्स ने सिर्फ 10 रन पर अपने टॉप-3 बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे। फिर हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला। एडम होस (15) भी 28 के स्कोर पर आउट हो गए। टीम में और कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। लेकिन ब्रूक अलग ही मूड में थे। पारी की 99वें गेंद पर छक्का मारकर उन्होंने शतक पूरा किया। 42 गेंद पर वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

द हंड्रेड पुरुष में सबसे तेज शतक
41 बॉल: हैरी ब्रुक vs फायर, 2023
47 बॉल: विल जैक्स vs ब्रेव, 2022
49 बॉल: विल स्मीड vs ब्रेव, 2022

आईपीएल और पीएसएल में भी शतक
हैरी ब्रूक आईपीएल और पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल में भी शतक ठोक चुके हैं। वह आईपीएल, पीएसएल के साथ ही द हंड्रेड में शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। ब्रूक टेस्ट में इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज हैं। 12 टेस्ट के करियर में उन्होंने 62 की औसत और 92 की स्ट्राइक रेट से 1181 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 7 फिफ्टी निकली है।हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के बाद भी उनकी टीम 7 विकेट पर 158 रन ही बना सकी। जवाब में फायर ने 2 विकेट खोकर 10 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज स्टेफेन इस्किंजी ने 28 गेंद पर 58 रन बनाए।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...