17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeखेलहैरी ब्रूक की तूफानी पारी बेकार... साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में...

हैरी ब्रूक की तूफानी पारी बेकार… साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को हराया

Published on

ग्रॉस आइलेट (सेंट लूसिया),

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 की जंग जारी है. इसी कड़ी में 21 जून (शुक्रवार) को ग्रॉस आइलेट के डैरी सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मैच खेला गया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 7 रनों से रोमांचक जीत हासिल की. मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 164 रनों का टारगेट मिला था, मगर वह 20 ओवरों में छह विकेट पर 156 रन ही बना सका.

साउथ अफ्रीका की मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में यह लगातार छठी जीत रही. वहीं सुपर-8 में साउथ अफ्रीका यह दूसरी जीत रही. साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में अपने पहले मैच में यूएसए को हराया था. दूसरी ओर इंग्लैंड की सुपर-8 में यह पहली हार रही. इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को पराजित किया था.

ऐसा रहा मैच का आखिरी ओवर
मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 14 रन बनाने थे. एनरिक नॉर्किया ने उस ओवर की पहली गेंद पर हैरी ब्रूक को एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने एक रन लेकर स्ट्राइक सैम करन को दिया. करन ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया. अब तीन गेंदों पर 9 रन बनाने थे. चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना. वहीं पांचवीं गेंद पर करन ने एक रन लिया, जबकि आखिरी गेंद डॉट रहा.

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने सात चौके की मदद से 37 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली. वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने 17 गेंदों पर 33 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा और केशव महाराज ने दो-दो विकेट झटके. वहीं ओटनील बार्टमैन और एनरिक नॉर्किया को एक-एक विकेट मिला.

डिकॉक ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने छह विकेट पर 163 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 65 रन बनाए, जिसमें चार चौके और इतने ही छक्के शामिल रहे. डेविड मिलर ने भी चार चौके और दो सिक्स की मदद से 28 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. बाकी के साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए. वहीं मोईन अली और आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिला.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...