6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलभूल गए क्या? जब उमरान मलिक ने लगवाया था तिलक, राष्ट्रगान के...

भूल गए क्या? जब उमरान मलिक ने लगवाया था तिलक, राष्ट्रगान के बाद रोते दिखे थे सिराज

Published on

नागपुर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पुरी तरह से तैयार है। हालांकि इससे पहले ही एक बड़ा विवाद सामने आ खड़ा हुआ है। सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जाना है और खिलाड़ियों के यहां पहुंचते ही बखेड़ा शुरू हो गया है। दरअसल टेस्ट टीम में शामिल मोहम्मद सिराज को लेकर यह कहा जा रहा है कि उन्होंने एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान तिलक नहीं लगवाया है। हालांकि सिर्फ सिराज ही नहीं टीम इंडिया के कई अन्य सदस्यों ने भी तिलक नहीं लगवाया था लेकिन इसके बावजूद मामले को तूल दे दिया गया है। इसके अलावा उमरान मलिक का भी एयरपोर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वह वह स्वागत के दौरान तिलक लगा रहे हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात को भूल गए हैं कि जिस सिराज के लिए आज वह सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिए हैं। ये वही सिराज हैं जब साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर राष्ट्रगान के दौरान भावुक हो गए थे। उस दौरान यही भारतीय क्रिकेट फैंस सिराज की तारीफ करते हुए नहीं थके थे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि किसी एक सोशल मीडिया पोस्ट से किसी की छवि खराब करना कितना सही है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक का है। इन दोनों खिलाड़ियों के धर्म पर कॉमेंट किए जा रहे हैं और इन्हें कट्टर बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में सिर्फ उसी हिस्से को दिखाया जा रहा है, जिसमें उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज दिख रहे हैं, लेकिन पूरे वीडियो ये पता चलता है कि सिर्फ उमरान और सिराज ही नहीं बैटिंग कोच ने भी तिलक नहीं लगाया था, जबकि वे मुस्लिम नहीं हैं। ऐसे में अगर सोशल मीडिया पर भारत के दो उभरते हुए क्रिकेटरों इस तरह से निशाना बनाया जा रहा है तो यह कितना सही है।

वनडे रैंकिंग में नंबर एक हैं सिराज
मोहम्मद सिराज मौजूदा समय में टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। यही कारण है कि वे वनडे क्रिकेट के रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं उमरान मलिक की बात की जाए तो वह भारत के लिए नए स्पीडस्टर हैं। अपनी तेज गेंदबाजी से नई पहचान बना चुके उमरान आगे आने वाले समय भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख सदस्यों में से एक बन सकते हैं लेकिन उनके धर्म विशेष पर उन्हें ट्रोल करना यह बिल्कुल भी सही नहीं माना जा सकता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...