19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलअरे ये तो मार रहा है... आकाश दीप को अपने बैट से...

अरे ये तो मार रहा है… आकाश दीप को अपने बैट से छक्के उड़ाते देख विराट कोहली

Published on

कानपुर

भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की पहली पारी में कमाल देखने को तब मिला जब गेंदबाज आकाश दीप ने एक ही ओवर में 2 छक्के जड़ दिए। वो दो छक्के उन्होंने हालांकि विराट कोहली का बल्ला इस्तेमाल करते हुए लगाए। बता दें कि कुछ समय पहले ही विराट कोहली ने अपना बैट टेस्ट टीम में हाल ही में नए तेज गेंदबाज आकाश दीप को गिफ्ट किया था।

कानपुर टेस्ट में आकाश दीप की जब बल्लेबाजी आई, तो वह विराट के बैट से खेलने के लिए उतरे। वह भारतीय टीम की पारी के 34वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए। वो ओवर बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन डाल रहे थे। आकाश अपनी पहली गेंद पर तो कोई रन नहीं बना पाए। लेकिन इसके बाद अगली दो गेंद पर उन्होंने लंबे-लंबे छक्के लगाए। वहीं आकाश छक्का लगाने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर 12 रन बनाकर आउट हुए।

जब आकाश दीप ने 2 बैक टू बैक छ्क्के लगाए तो डगआउट में बैठे विराट कोहली खूब हंसते हुए नजर आए। उनका यह रिएक्शन कैमरा में कैद हो गया। बता दें कि जब विराट ने आकाश दीप को बैट गिफ्ट किया तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर उनके बैट के साथ स्टोरी भी शेयर की थी।

विराट कोहली ने पूरे किए 27000 रन
भारतीय टीम के रनमशीन विराट कोहली ने कानपुर टेस्ट की पहली पारी में एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने अपने 27000 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे प्लेयर बने और दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। किंग कोहली ने कानपुर टेस्ट की पहली पारी में 47 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का देखने को मिला।

इसके अलावा बात करें मैच की तो, बांग्लादेश ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 9 विकेट पर 285 रन बनाकर अपनी इनिंग्स डिक्लेयर कर दी। भारत के पास अब 52 रन की लीड है और बांग्लादेश के चौथे दिन 26 रन के स्कोर पर 2 विकेट भी गिर गए।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...