21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलहिमाचल प्रदेश ने रणजी में रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाली बनी...

हिमाचल प्रदेश ने रणजी में रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाली बनी सिर्फ दूसरी टीम

Published on

धर्मशाला:

शनिवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान हिमाचल प्रदेश ने केवल दूसरी बार एक पारी में शीर्ष चार बल्लेबाजों के शतक बनाने का कारनामा किया। शुभम अरोड़ा (118), प्रशांत चोपड़ा (171), अंकित कल्सी (205 नाबाद) और एकांत सिंह (101) ने हिमाचल के लिए शतक बनाए।

यह उपलब्धि इससे पहले गोवा द्वारा 2019 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हासिल की गई थी, जब सुमीरन अमोनकर (160), वैभव गोवकर (160), स्मित पटेल (137 नाबाद) और अमित वर्मा (122 नाबाद) ने शतक बनाए थे। गोवा ने 589 रन पर दो विकेट खोकर घोषित किया था। कुल मिलाकर, यह केवल 14वां ऐसा मौका है जब शीर्ष चार बल्लेबाजों ने प्रथम श्रेणी मैच में शतक बनाए हों।

अंकित कल्सी ने ठोका दोहरा शतक
शुक्रवार यानी 11 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश और उत्तारखंड के बीच रणजी ट्रॉफी का मैच घर्मशाला में खेला जा रहा है। उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जोकि काफी गलत साबित हुआ। हिमाचल प्रदेश ने 3 विकेट पर 663 रन का स्कोर खड़ा कर दिया और अपनी पारी को घोषित कर दिया।

अंकित कल्सी ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने दोहरा शतक ठोक डाला। कल्सी ने 75 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 270 गेंदों में 205 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके जड़े। हिमाचल के शुरुआती 4 बल्लेबाजों ने शतक ठोका जबकि इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मयंक डागर ने भी नाबाद 56 रन की पारी खेली।

418 रन से पीछे उत्तराखंड
663 रन के जवाब में उत्तराखंड ने अब तक खेले गए 77 ओवर में 4 विकेट पर 245 रन बना लिए है। अवनीश सुधा ने अब तक टीम के लिए सबसे ज्यादा 96 रन बनाए हैं। हिमाचल प्रदेश के लिए अब तक वैभव अरोड़ा, अर्पित गुलेरिया, मयंक डागर और मुकुल नेगी ने 1-1 विकेट लिया।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...