18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप के महामुकाबले से पहले गुजरात पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह,...

वर्ल्ड कप के महामुकाबले से पहले गुजरात पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, जानें कार्यक्रम

Published on

अहमदाबाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को गुजरात पहुंचेंगे। गृह मंत्री अमित शाह अगले तीन दिनों तक गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इनमें आईसीसी वर्ल्ड कप के भारत पाकिस्तान मैच के साथ कुल देवी के दर्शन और गरबा आयोजनों में जाने के कार्यक्रम शामिल हैं। विश्व कप के महामुकाबले के दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच चुकी हैं। गृह मंत्री पूर्व में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के प्रशासक रहे चुके हैं। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत पाकिस्तान के बीच भिंड़त होगी। अहमदाबाद की धरती पर पाकिस्तान की टीम 11 साल के बाद पहुंची। ऐसे में स्थानीय दर्शकों में इस मुकाबले को काफी ज्यादा जोश है। मैच से पहले एक कल्चरल इवेंट रखा गया है। इसमें महशूर गायक अरिजीत सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे।

कुल देवी के भी करेंगे दर्शन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 13 अक्टूबर को अहमदाबाद पहुंचे और फिर अगले दो दिन गुजरात में रहेंगे। अमित शाह 14 अगस्त को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान मैच देखेंगे। मैच से पहले वह अहमदाबाद और गांधीनगर के कार्यक्रमों में भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे गांधीनगर स्थित अपने गांव में कुलदेवी के दर्शन करने जाएंगे। भारत-पाकिस्तान के मैच को देखने के लिए दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके अलावा दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में रहकर यह मैच देखेंगे। मैच से पहले आतिशबाजी या लेजर शो की तैयारी की गई है।

किसका पलड़ा है भारी?
अहमदाबाद की जमीन पर पाकिस्तान की टीम 11 साल खेलेगी। इससे पहले टीम यहां पर एक वनडे और टी 20 मैच खेलने के पहुंची थी। ऐसा माना जा रहा है कि भारत मैच को जीतकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में अपनी राह आसान करना चाहेगा। वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अब तक पाकिस्तान से एक भी मैच नहीं हारी है, जबकि वह इस पड़ोसी देश को सात बार हरा चुकी है। इस बार भारत का लक्ष्य आठवीं जीत हासिल करना होगा। भारत ने अपने विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराया था। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में भी टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शुभमन गिल के भी खेलने की चर्चा है। इस मैच के देखने के लिए कई और बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...