6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलशाहीन से कैसे निपटेंगे रोहित? इस दिग्गज ने भारतीय कप्तान को दिया...

शाहीन से कैसे निपटेंगे रोहित? इस दिग्गज ने भारतीय कप्तान को दिया बड़ा फॉर्मूला

Published on

पल्लेकेल (श्रीलंका),

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेला जाना है. मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और पाकिस्तानी गेंदबाजों के बीच रोचक जंग देखने को मिल सकती है. यदि भारतीय टीम ने शुरुआती 10 ओवर्स बिना विकेट खोए निकाल दिए, तो टीम इंडिया का काम आसान हो जाएगा. खासकर शाहीन आफरीदी जैसे गेंदबाज के खिलाफ रोहित शर्मा को सतर्कतापूर्वक बल्लेबाजी करनी होगी.

रोहित शर्मा को टी20 विश्व कप 2021 में शाहीन आफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया था. वह इस मैच में खाता खोलने में विफल रहे थे. भारत को इस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और टीम इस टूर्नामेंट में हार के सदमे से उबरने में नाकाम रही.

शुरुआती तीन ओवरों में सावधानी बरतें: रोहित
मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को खास सुझाव दिया है. हेडन चाहते हैं कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यूएई 2021 टी20 विश्व कप जैसे हालात से बचने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के पहले तीन ओवरों में सावधानी बरतें.

हेडन का मानना है कि पाकिस्तान के इस लंबे कद के तेज गेंदबाज से निपटने का यही सही तरीका है. हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘आपको शाहीन आफरीदी के खिलाफ शुरू में सतर्कता बरतनी होगी. यूएई में हुए टी20 विश्व कप 2021 को याद करिए. शाहीन शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में सक्षम थे.’

हेडन ने भारतीय कप्तान को सलाह देते हुए कहा, ‘हम उस गेंद को कभी नहीं भूलेंगे जो उन्होंने रोहित शर्मा को फेंकी थी, इसलिए उसके खिलाफ थोड़ी सावधानी बरतें. अगर यह स्विंग हो रही है, तो पहले तीन ओवर खेलने पर ध्यान दें.’

भारतीय टीम को प्लानिंग के साथ उतरना होगा: हेडन
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोली ने मैच में 49 गेंद में 57 रन बनाकर भारतीय पारी को संवारा था. टीम को हालांकि इस मुकाबले में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. हेडन से ये भी कहा कि शाहीन आफरीदी के साथ ही भारतीय बल्लेबाजों को नसीम शाह और हारिस रऊफ के खिलाफ भी योजना बना कर बल्लेबाजी करनी होगी.

हेडन ने दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी के बीच मुकाबले को विश्व क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबला करार देते हुए कहा, ‘भारतीय टीम पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी के खिलाफ खेलगी. यह क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक है. पाकिस्तान के पास शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम (शाह) जैसे काबिल गेंदबाज हैं. तीन बहुत अलग प्रकार के गेंदबाज और उनसे निपटने के लिए भारतीय टीम को योजना के साथ आना होगा.’

उन्होंने कहा, ‘कैंडी में परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी. आपको पिच की उछाल पर नजर रखना होगा. इस मामले में हारिस के खिलाफ सतर्क रहना होगा. वह गेंद को तेज टप्पा खिलाकर ऑफ स्टम्प के पास गेंदबाजी करते हैं.’

भारतीय टीम का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा.

ट्रैवलिंग रिजर्व- संजू सैमसन
पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, फखर जमां, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह आफरीदी.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...