6.1 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलबांग्लादेशी खिलाड़ियों के बीच भारी ड्रामा, एक ही छोर पर पहुंचे दोनों...

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के बीच भारी ड्रामा, एक ही छोर पर पहुंचे दोनों बल्लेबाज, देनी पड़ी कुर्बानी

Published on

पालेकल

एशिया कप 2023 के दूसरे मैच में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच टक्कर हो रही है। मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 42.4 ओवर में 164 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए सबसे अधिक नजमुल हसन शंटो ने 89 रनों की पारी खेली। हालांकि वह अपने शतक चूक गए। एक तरफ जहां शंटो ने श्रीलंकाई गेंदबाजों का डटकर सामना किया था जो दूसरे छोड़ पर बांग्लादेशी बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखे।

इसी बीच पारी के 37वें ओवर में शंटो और मेहदी हसन मिराज के बीच भारी ड्रामा भी देखने को मिला जब एक चुराने के प्रयास में दोनों एक ही छोर पर पहुंच गए। इस दौरान मेहदी हसन मिराज को अपने विकेट की कुर्बानी देनी पड़ी और 11 गेंद में 5 रन बनाकर रन आउट हुए। मेहदी हसन मिराज जिस तरह से रन आउट हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/i/status/1697224673850007682

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब क्रिकेट के मैदान पर इस तरह की घटनाएं हुई है। बैटिंग के दौरान कई बार यह देखा गया है कि रन लेने के दौरान तालमेल की कमी के कारण दोनों बल्लेबाज एक ही क्रीज पर पहुंच जाते हैं और उनमें से एक अपना विकेट गंवाना पड़ता है।

सिर्फ 4 बल्लेबाजों ने किया दहाई के आंकड़े को पार
श्रीलंकाई टीम के कसी हुई गेंदबाजी के आगे सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार कर पाए। शंटो ने जहां ने 122 गेंद में 89 रन बनाए। इस दौरान 7 चौके भी लगाए। इसके अलावा तौहीद हृदयोय ने 20 रनों का योगदान दिया जबकि मोहम्मद नईम ने 16 और मुश्फीकुर रहीम ने 13 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजी में चमके माथिसा पाथिराना
बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में माथिसा पाथिराना बेहतरीन प्रदर्शन किया। पाथिराना ने अपनी टीम के लिए 7.4 ओवर की गेंदबाजी में जिसमें उन्होंने 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा महीश तीक्षाणा ने भी 8 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा धनंजय डि सिल्वा, दुनिथ करुणारत्ने और दासुन शनाका ने भी एक-एक विकेट चटकाए।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...