9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलपति नहीं खेल पा रहा भारत के खिलाफ मैच, बीवी बनीं महिला...

पति नहीं खेल पा रहा भारत के खिलाफ मैच, बीवी बनीं महिला IPL की इस टीम की कप्तान

Published on

नई दिल्ली

यूपी वारियर्स ने स्टार ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हीली को अगले महीने मुंबई में होने वाली शुरुआती महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए अपना कप्तान नियुक्त किया। काप्री ग्लोबल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड की टीम यूपी वारियर्स ने फ्रेंचाइजी आधारित लीग के लिए संतुलित टीम बनाई है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि स्पिनर दीप्ति शर्मा टीम की कमाम संभाल सकती हैं, जिन्हें 2 करोड़ 80 लाख की भारी-भरकम कीमत में यूपी ने खरीदा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि वर्ल्ड क्रिकेट की धाकड़ विकेटकीपर बैटर हीली की बोली सिर्फ 70 लाख रुपये लगी।

मिचेल स्टार्क की पत्नी हैं हीली
एलिसा हीली महिला क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं और काफी अनुभवी भी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए 139 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में करीब 2,500 रन बना चुकी हैं, जिसमें एक शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। वह खेल की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में भी शामिल हैं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह 110 खिलाड़ियों को आउट कर चुकी हैं। शायद आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि ऑस्ट्रेलिया मेंस टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क उनके पति हैं, जो इंजरी के चलते भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच नहीं खेल पाए हैं।

जिम्मेदारी मिलने के बाद खुश एलिसा
इस जिम्मेदारी के बाद एलिसा हीली ने कहा, ‘मैं ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल के शुरूआती चरण में यूपी वारियर्स की कप्तानी की जिम्मेदारी दिये जाने से खुश हूं। हम सभी डब्ल्यूपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और यूपी वारियर्स की टीम शानदार है। टूर्नामेंट में खेलने के लिये बेकररार हूं। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।’

5 मार्च को यूपी का पहला मैच
टीम के कोच इंग्लैंड के जॉन लुईस और सहायक कोच अंजू जैन हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के एशले नौफ्के गेंदबाजी कोच और चार बार की विश्व चैम्पियन लिसा स्थालेकर टीम की ‘मेंटर’ हैं। लीग मुंबई में चार से 26 मार्च तक खेली जाएगी जिसमें ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। यूपी वारियर्स अपना अभियान पांच मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ शुरू करेगी।

टीम इस प्रकार है: एलिसा हीली (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, तहलिया मैकग्रा, शबनीम इस्माइल, अंजली सरवनी, राजेश्वरी गायकवाड़, पार्श्वी चोपड़ा, श्वेता सहरावत, एस यशश्री, किरन नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव और सिमरन शेख।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...