16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलहैदराबाद अभी भी आईपीएल फाइनल में पहुंच सकती है, मिलेगा केकेआर से...

हैदराबाद अभी भी आईपीएल फाइनल में पहुंच सकती है, मिलेगा केकेआर से बदला का मौका, समझिए कैसे

Published on

अहमदाबाद:

अहमदाबाद के ऐतिहासिक नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकी, जो वो लगातार करते आ रही थी, और उसे कोलकाता नाइटराइडर्स से हार मिली। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर फाइनल का टिकट कटा लिया है। आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-1 में केकेआर से मिली हार के बाद भी हैदराबाद के चाहने वालों को हालांकि निराश नहीं होना चाहिए। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं आप। उसके पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। अगर आप सोच रहे हैं कैसे तो आइए आपको समझाते हैं पूरी गणित…

सनराइजर्स हैदराबाद को ऐसे मिलेगा फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका
दरअसल, आईपीएल का फॉर्मेट ऐसा है कि टेबल में टॉप पर रहने वाली दोनों टीमों को फाइनल में पहुंचने का दो मौका मिलता है। यानी क्वालीफायर-1 खेलने वाली टीमों में से जीतने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिलती है, जबकि हारने वाली टीम को दूसरा मौका मिलता है। यहां भी कुछ ऐसा ही है। अब सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा। वह एलिमिनेटर के विनर से क्वालीफायर-2 में भिड़ेगी। अगर यहां उसे जीत मिलती है तो वह ही कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 26 मई को चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में फाइनल खेलेगी।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच है एलिमिनेटर मुकाबला
यहां बताना जरूरी है कि 22 मई यानी बुधवार को टेबल में तीसरे और चौथे नंबर की टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसका मतलब है कि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला इसी मैदान पर होगा। इस मैच की विनर आगे बढ़ेगी, जबकि हारी हुई टीम का सफर खत्म हो जाएगा। विनिंग टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ 24 मई को क्वालीफायर-2 खेलेगी। इस मैच को जीतने वाली टीम को फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ने का मौका मिलेगा।

कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को यूं हराकर कटाया फाइनल का टिकट
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए। उसके लिए राहुल त्रिपाठी ने सबसे अधिक 55 रन की पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 32 और कप्तान पैट कमिंस ने 30 रन ठोके। केकेआर के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे अधिक 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट अपने नाम किए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 13.4 ओवरों में ही मैदान मार लिया। उसके लिए सबसे अधिक वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 51 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। दोनों ने 2-2 छक्के और 5-5 चौके उड़ाए। गुरबाज ने 23 और सुनील नरेन ने 21 रन ठोके।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...