18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेल'मैंने खुद को गाली दी...', जानिए पाकिस्तान के खिलाफ मंत्र पढ़ने पर...

‘मैंने खुद को गाली दी…’, जानिए पाकिस्तान के खिलाफ मंत्र पढ़ने पर पंड्या ने क्या कहा

Published on

अहमदाबाद,

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का शानदार सफर जारी है. टीम ने शुरुआती तीनों मुकाबले जीत लिए हैं. तीसरा मैच शनिवार (14 अक्टूबर) को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. मुकाबले को भारतीय टीम ने 30.3 ओवरों में ही 7 विकेट से जीत लिया.

इस मुकाबले में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए थे. उनका एक वाकया काफी वायरल हुआ, जिसमें वो बॉल को हाथ में लेकर कुछ मंत्र जैसा पढ़ते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो फूंक मारते हैं और अगली ही बॉल पर विकेट हासिल कर लेते हैं.

हार्दिक पंड्या ने खुद को गाली दी थी
पंड्या का जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो फैन्स को मन में यह जानने की उत्सुकता हुई कि आखिर पंड्या ने यह क्या किया था? अब इस ऑलराउंडर ने खुद ही खुलासा कर दिया है. मैच के बाद पूर्व दिग्गज गौतम गंभीर और इरफान पठान से बात करते हुए पंड्या ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने खुद को गाली दी थी.

दरअसल, पाकिस्तान की पारी का 13वां ओवर तेज गेंदबाज हार्दिक पंड्या ने ही किया था. इसकी तीसरी बॉल डालने से पहले हार्दिक अपने दोनों हाथ में बॉल लेकर कुछ बोलते नजर आए. कुछ बोलने के बाद पंड्या ने फूंक मारी और तीसरी बॉल डाल दी. स्ट्राइक पर इमाम उल हक थे, जो उस बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हो गए. इमाम ने 38 गेंदों पर 36 रन बनाए.

‘मैं खुद को मोटिवेट कर रहा था’
मैच के बाद खुलासा करते हुए हार्दिक ने उस वाकये पर कहा, ‘वो मैंने बड़ी सरल तरीके से अपने से बात की थी. बेसिकली खुद को गाली दी (हंसते हुए). मैं खुद को मोटिवेट कर रहा था कि थोड़ी जगह पर गेंद करो. कुछ अलग करने मत जाओ.’हार्दिक ने गेम प्लानिंग पर कहा, ‘मेरे हिसाब से मैंने और सिराज ने बात की थी कि एक जैसी विकेट पर गेंदबाजी करेंगे तो ज्यादा कुछ ट्राई नहीं करेंगे. जैसे पिछले मुकाबलों में बुमराह ने की है.’

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...