16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलमसल देख रहा है, इसी से मसलता हूं... छक्कों की बरसात के...

मसल देख रहा है, इसी से मसलता हूं… छक्कों की बरसात के बीच रोहित शर्मा ने दिखाए अपने डोले

Published on

अहमदाबाद

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा का बल्ला इस समय ठीक उसी अंदाज में बोल रहा है, जैसा 2019 के वर्ल्ड कप में बोल रहा था। अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाने के बाद अब हिटमैन ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की भी धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर पीटा। रोहित ने अपने विंटेज रूप धारण कर तहलका मचा दिया। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने वनडे क्रिकेट में 300 छक्के का आंकड़ा भी पार किया।

रोहित शर्मा ने विश्व के सबसे बड़े मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। वह पाकिस्तान पर जमकर बरसे। हिटमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ 136 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 63 गेंदों में 86 रन ठोके। उन्होंने इस पारी के दौरान 6 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं अपनी इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान जब रोहित शर्मा नॉन स्ट्राइकर एंड पर जा रहे थे। तो उन्होंने फील्ड अंपायर को अपना डोला दिखाया। ऐसा लग रहा था कि हिटमैन बता रहे हैं कि इन डोलो की वजह से वह ऐसे बड़े-बड़े शॉट्स खेल पा रहे हैं। रोहित की अंपायर को बाइसेप्स दिखाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की बड़ी जीत
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पाकिस्तान ने पारी का आगाज तो शानदार किया था। लेकिन उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया, जिससे वह निकल ही नहीं पाए। पाकिस्तान टीम 42.5 ओवर में सिर्फ 191 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।

192 रन का टारगेट टीम इंडिया ने 30.3 ओवर में 7 विकेट रहते चेज कर लिया। रोहित की 86 रन की कप्तानी पारी के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 53 रन की शानदार पारी खेली। केएल राहुल भी 19 रन पर नाबाद रहे, जबकि शुभमन गिल और विराट कोहली 16-16 रन बनाकर आउट हो गए।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...