16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल'भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतते नहीं देख रहा हूं...' रोहित और...

‘भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतते नहीं देख रहा हूं…’ रोहित और द्रविड़ को मिली आंखें खोलने वाली चेतावनी

Published on

नई दिल्ली:

आईपीएल 2024 का प्लेऑफ भले ही अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की चर्चा ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। एक जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा। राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की जोड़ी के पास भारत को भारत के लिए आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का आखिरी मौका है। द्रविड़ टूर्नामेंट के बाद भारत के हेड कोच नहीं रहेंगे। इसके साथ ही कप्तान के रूप में यह रोहित शर्मा का आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट भी हो सकता है।

कोहली पर सब कुछ करेगा निर्भर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन का मानना है कि भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतना काफी मुश्किल है। पेन ने आराउंड द विकेट नामक पॉडकास्ट में कहा, ‘मैं भारत को विश्व कप जीतते हुए नहीं देख रहा हूं जब तक कि विराट कोहली का विश्व कप बेहतरीन न हो। ग्लेन मैक्सवेल की तरह ही। मैं जानता हूं कि वह हाल में अच्छा नहीं रहे हैं। लेकिन मैं ऑस्ट्रेलिया को भी वर्ल्ड कप जीतता नहीं देख रहा हूं, जब तक कि मैक्सवेल ब्लाइंडर न कर दें।’

विराट के बल्ले से रन की बरसात
विराट कोहली का आईपीएल 2024 बेहतरीन रहा है। लीग की शुरुआत से पहले बेटे के जन्म के कारण वह करीब दो महीने तक मैदान से दूर थे। आईपीएल की शुरुआत में उनके स्ट्राइक रेट की भी काफी चर्चा हो रही थी। लेकिन विराट ने बल्ले से आलोचकों को जवाब दिया। 13 मैचों में 66 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से विराट कोहली ने 661 रन बनाए हैं। वह 56 चौके और 33 छक्के मार चुके हैं। उनके अलावा किसी भी बल्लेबाज के इस सीजन में 600 रन नहीं हैं।

मैक्सवेल की स्थिति पूरी उलट
दूसरी तरह ग्लेन मैक्सवेल की बात करें तो वो भी आईपीएल में विराट कोहली की टीम का ही हिस्सा हैं। 8 मैचों में मैक्सवेल के बल्ले से सिर्फ 36 रन निकले हैं। उनका औसत 5.14 का है। यह वजह है कि वह प्लेइंग इलेवन से बाहर भी चल रहे हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...