11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को ICC ने किया परेशान, होटल में वर्ल्ड चैंपियंस को...

टीम इंडिया को ICC ने किया परेशान, होटल में वर्ल्ड चैंपियंस को मिलता था ठंडा खाना

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम ने बारबाडोस में विजय हासिल करके T20 विश्व कप में परचम लहरा दिया है. टीम की वतन वापसी भी हो चुकी है और गुरुवार को मुंबई में क्रिकेट के ‘रन’बांकुरों का जोरदार स्वागत हो रहा है. समंदर के किनारे मरीन ड्राइव पर फैंस का सैलाब उमड़ आया है और उन्होंने ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से आकाश गूंजा दिया है. टीम के हर प्लेयर की, मैच जिताने में उनकी भागीदारी की सराहना हो रही है.

टीम इंडिया ने ICC की बदइंतजाम झेली
कैप्टन रोहित शर्मा के सिर जीत का सेहरा बंधा है तो विराट कोहली की पारी की भी चर्चा है. बुमराह की गेंदबाजी, हार्दिक पांड्या का आखिरी ओवर में विकेट लेना और सूर्य कुमार यादव का वो विनिंग कैच लेना, जिसने गेम बदल कर रख दिया, फैंस को ये सारी बातें मुंह जबानी रटी हुई हैं. सफलता की ये कहानी अभी जितनी सुनहरी दिख रही है, असल में इसके पीछे जो जज्बा और संघर्ष लगा है, उसकी सारी कहानी में कुछ स्याह पक्ष भी हैं. आप ये जानकर यकीन नहीं करेंगे, हमारी इस चैंपियन टीम को ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की बदइंतजामी भी झेलनी पड़ी. यहां तक कि खाने के लिए भी ठंडा खाना दिया जाता था.

ICC की ओर से मिल रहा था ठंडा खाना
इंडिया टुडे ग्रुप के स्पोर्ट्स एडिटर विक्रांत गुप्ता के मुताबिक, टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को आईसीसी के खराब इंतजाम के चलते कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ा है. जिस इंडियन क्रिकेट टीम ने अमेरिका में क्रिकेट को प्रसिद्धि दी, उसके साथ ही इस तरह का व्यवहार हुआ. टी20 वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया को मैच में, प्रैक्टिस मैच में ठंडा खाना मिल रहा था, जिससे भारतीय प्‍लेयर्स खुश नहीं थे. खाने में रखा हुआ सलाद, ठंडा सैंडविच और ठंडा चिकन दिया जा रहा था.

BCCI ने किए खिलाड़ियों के लिए अपने खर्चे पर इंतजाम
ये सब जब बीसीसीआई के सामने आया तो खिलाड़ियों के लिए ताजा खाने की व्यवस्था उन्होंने अपने खर्चे पर की. ये हाल तब था, जब फैंस भारतीय टीम के लिए स्टेडियम आ रहे थे. रेवेन्‍यू का एक बड़ा हिस्‍सा टीम इंडिया ला रही थी. इसके बावजूद भारतीय टीम को अपने खाने का इंतजाम खुद के बजट से करना पड़ा था.

ठंडे खाने की बात पर ICC ने दिया था ये जवाब
भारत ने जब ठंडा खाना मिलने की शिकायत ICC से की, तब उनकी तरफ से कहा गया कि हमारे यही पैरामीटर्स हैं और हम सभी को इसी के अनुसार ही फूड प्रोवाइड करा रहे हैं. ICC की तरफ से ये उत्तर मिलने के बाद BCCI ने फैसला किया कि टीम के प्लेयर्स के लिए एक शेफ रखा जाए और उन्हें जो भी खाना हो, वह बनाएंगे. BCCI इसका खर्च वहन करेगी.

जब मैच से ठीक पहले फ्लोरिडा पुलिस चेकिंग के लिए पहुंची
इसके अलावा, जिस दिन फ्लोरिडा में मैच था, जो मैच धुल गया. उस दिन फ्लोरिडा पुलिस की वजह से भी टीम इंडिया को परेशानी उठानी पड़ी. असल में, मैच की सुबह आठ बजे फ्लोरिडा पुलिस आई और खिलाड़ियों से कहा गया कि आप सभी की तलाशी होगी. सामान की स्क्रीनिंग होगी. आप मैदान में नहीं जा सकते. इंडियन प्लेयर्स ने उनसे कहा कि, हम तो वर्ल्ड कप खेलने आए हैं, ये कोई बच्चों की टीम तो नहीं है. ICC का टूर्नामेंट है. लोकल पुलिस अड़ गई थी. इससे भी टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा था.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...