11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलआईसीसी ने जारी किया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का शेड्यूल, इस...

आईसीसी ने जारी किया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का शेड्यूल, इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला

Published on

दुबई

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को पुष्टि की कि शीर्ष दो टेस्ट टीम के बीच दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल सात से 11 जून तक द ओवल में खेला जाएगा। 12 जून रिजर्व दिन होगा। द ओवल ने 100 से अधिक टेस्ट मैच की मेजबानी की है और जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका की शीर्ष दो टीम यहां आमने सामने होंगी। आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल टेस्ट कैलेंडर का शीर्ष मुकाबला है।

ऑस्ट्रेलिया टेबल में टॉप पर
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की शीर्ष दो टीम का फैसला दो साल में 24 सीरीज और 61 टेस्ट मैच खेलने के बाद होगा। फाइनल खेलने वाली शीर्ष दो टीम का फैसला अभी नहीं हुआ है लेकिन अगले कुछ हफ्तों में कई महत्वपूर्ण मुकाबले होने हैं जिनसे शीर्ष दो टीम का फैसला होगा। ऑस्ट्रेलिया अभी अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। ये दोनों टीम गुरुवार से नागपुर में चार टेस्ट की सीरीज खेलेंगी।

अभी छह टीम के पास फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका है। शीर्ष दो टीम को तीसरे स्थान पर चल रहे श्रीलंका और चौथे स्थान पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका से कड़ी टक्कर मिलेगी। दक्षिण अफ्रीका को फरवरी और मार्च में गत टेस्ट चैंपियनशिप चैंपियन न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट की दो सीरीज खेलनी हैं। टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह सुनिश्चित करने की संभावना पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने की संभावना ने पिछले कुछ वर्षों में हमें काफी प्रेरित किया है विशेषकर पिछली बार ओवर गति के कारण चूकने के बाद।’

पिछले बार में फाइनल में था भारत
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा लगातार दूसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम की अगुआई करना विशेष होगा। हमने टीम के रूप में प्रगति और विकास किया है और जून में ओवल में हमारे पास मेस (विश्व चैंपियनशिप गदा) उठाने का मौका होगा लेकिन हमें पता है कि हमें पहले ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम से निपटना होगा। मैं फाइनल में जगह बनाने की संभावना को लेकर रोमांचित हूं और उम्मीद करता हूं कि हम इतिहास रचेंगे।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...