21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeखेलआज हारी आरसीबी तो क्या आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? समझें विराट...

आज हारी आरसीबी तो क्या आईपीएल प्लेऑफ में पहुंच पाएगी? समझें विराट कोहली

Published on

हैदराबाद

आईपीएल 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। अगर मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो हैदराबाद की टीम ने बल्लेबाजी में धूम मचाते हुए कई मैच अपने नाम किए हैं। इस सीजन 250 से ऊपर के जो पांच टोटल बने हैं, उसमें से तीन अकेले हैदराबाद ने बनाए हैं, जिसमें 287 और 277 रन के स्कोर भी शामिल हैं। इस टीम के ओपनर्स शुरुआती कुछ ओवर्स (पावरप्ले) में ही धुआंधार बल्लेबाजी से मैच को विपक्षी खेमे से दूर खींच ले जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड के साथ युवा अभिषेक शर्मा की जोड़ी बेहद खतरनाक साबित हुई है, जबकि साउथ अफ्रीकी बैटर हेनरिक क्लासेन भी उसी आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दूसरी ओर, आरसीबी की टीम है जिसके लिए पूरे टूर्नामेंट में अब तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। अपने आठ में से सात मैच गंवाकर टीम सबसे निचले दसवें नंबर पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने की उसकी संभावनाएं भी बहुत मुश्किल हो चुकी हैं। अगर आज वह मैच हार जाती है तो उसका आईपीएल 2024 प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो जाएगा। दूसरी ओर, छोटे मैदान पर हैदराबाद की टीम ने साफ तौर पर कहा है कि उसका अगला टारगेट आईपीएल में पहली बार किसी टीम का स्कोर 300 के पार ले जाने का है और वह इसी अंदाज में खेल रही है। उसने आरसीबी के खिलाफ ही इस टूर्नामेंट में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 287 रन बनाया था।

विराट कोहली की टीम आरसीबी के लिए खोने के लिए कुछ नहीं
आरसीबी के पास अब बचे हुए मैचों में यह साबित करने की बड़ी चुनौती है कि अब तक टीम ने जितना खराब प्रदर्शन किया है वह उसकी योग्यता के साथ मेल नहीं खाता है। टीम ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ संघर्ष का शानदार जज्बा दिखाया इसके बावजूद वे महज एक रन से हार गए। हालांकि आरसीबी प्रबंधन उनके एकजुट बल्लेबाजी प्रयास से काफी संतुष्ट होगा। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में आठ मैचों में 379 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ अपने पास रखी हुई है, लेकिन इस टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में एकजुट प्रदर्शन करना होगा तभी उसकी किस्मत बदल पाएगी।

संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट
संभावित इम्पैक्ट प्लेयर: टी नटराजन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
संभावित इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश प्रभुदेसाई

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हेड टू हेड
कुल मैच 24
हैदराबाद जीता 13
बेंगलुरु जीता 10
नो रिजल्ट 1

कैसी रहेगी पिच और हैदराबाद का मौसम
राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। हैदराबाद की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए हाई स्कोरिंग गेम की उम्मीद की जा सकती है। आसमान साफ रहेगा। तापमान 33 डिग्री के करीब रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं।

नंबर्स गेम
4 बार विराट कोहली को टी20 में आउट किया है सनराइजर्स के भुवनेश्वर कुमार ने
आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली रनों के मामले में टूर्नामेंट में सबसे आगे हैं
24 सिक्स मारे हैं इस सीजन 7 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...