15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेलआज हारे तो खेल खत्म, मुंबई के फूल रहे होंगे हाथ पांव,...

आज हारे तो खेल खत्म, मुंबई के फूल रहे होंगे हाथ पांव, गुजरात का यह रिकॉर्ड है कमाल

Published on

अहमदाबाद

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस जब आईपीएल 2023 (IPL 2023) के क्वालीफायर-2 में आज एक-दूसरे के सामने होंगी, तो बहुत कुछ दांव पर होगा। कभी रोहित के सबसे बड़े हथियार रहे हार्दिक आज उनके सामने खड़े हैं। मुंबई इंडियंस पांच बार की चैंपियन है और गुजरात टाइटंस मौजूदा चैंपियन। गुजरात ने जहां पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते प्लेऑफ में जगह बनाई थी तो मुंबई की टीम लड़खड़ाकर अंतिम-4 में पहुंची। मुंबई का इतिहास रहा है कि धीमी शुरुआत के बाद टीम लय पकड़ती है और फिर उसे हराना विपक्षी के लिए आसान नहीं होता।

एलिमिनेटर में मुंबई को मिली एकतरफा जीत
मुंबई इंडियंस अगर-मगर की स्थिति से गुजरने के बाद प्लेऑफ में जगह पक्की की और फिर एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह हराया। दूसरी तरफ गुजरात को पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। जाहिर है, मौजूदा प्रदर्शन के हिसाब से हौसला मुंबई का बढ़ा हुआ होगा, लेकिन गुजरात के पास भी अपने घरेलू समर्थकों का समर्थन होगा। दोनों टीमों ने इस सीजन टारगेट का पीछा करते हुए कमाल का प्रदर्शन किया है।

गुजरात लगातार दो मैच नहीं हारी
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं लेकिन आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की निरंतरता उसे परेशान कर रही होगी। हार्दिक पंड्या की टीम इस सीजन अभी तक एक बार भी लगातार दो मैच नहीं हारी है। यह टीम हार के बाद कमबैक करना जानती है। उसके बाद किसी भी परिस्थिति से जीत दिलाने वाली बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों हैं। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बार एक भी गिर गुजरात टाइटंस घायल शेर की तरह वार करेगी। ऐसे में देखना होगा कि मुंबई इंडियंस इसके लिए कितनी तैयार है।

अहमदाबाद में नहीं जीती है मुंबई
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अभी तक 3 मुकाबले हुए हैं। इसमें मुंबई ने 2 जबकि गुजरात ने एक को अपने नाम किया है। लेकिन रोचक बात ये है कि मुंबई को दोनों जीत मुंबई में मिली है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ एकमात्र मुकाबला गुजरात ने जीता है। यहां भी रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ जा रहा है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...