16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलरोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 19 रन से हराया, बिगड़...

रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 19 रन से हराया, बिगड़ गया प्लेऑफ का पूरा समीकरण

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घर में लखनऊ सुपरजाइंट्स को 19 रन से हराकर उसका खेल खराब कर दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 64वें मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 189 रन ही बना पाई। दिल्ली की इस जीत के साथ ही लखनऊ के लिए प्लेऑफ में पहुंचना अब लगभग नामुमकिन सा हो गया। वहीं दिल्ली के लिए भी अब सारी उम्मीदें खत्म सी हो गई है।

दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन का अपना अंतिम लीग मैच खेलने मैदान पर उतरी थी। इस तरह टीम ने सीजन में 14 मैचों में 7 जीत और 7 हार के साथ सिर्फ 14 अंक ही जुटा पाई। दिल्ली आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन खराब रन रेट के कारण उसके लिए राहें मुश्किल हो चुकी है। वहीं दिल्ली की टीम के जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अब प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

केएल राहुल पर भारी पड़ गया उनका फैसला
दिल्ली के खिलाफ इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं हो पाई थी। हालांकि, इसके बावजूद अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स की अर्धशतकीय पारी से टीम 200 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही। गेंदबाजी की बात करें तो लखनऊ की तरफ से नवीन उल हक ने सबसे अधिक दो विकेट अपने नाम किए। नवीन के अलावा अरशद खान और रवि बिश्नोई के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

ईशांत ने पहले ही ओवर में लखनऊ को दिया झटका
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अंतिम लीग मैच में ईशांत शर्मा ने अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। पारी के पहले ही ओवर में ईशांत ने लखनऊ के कप्तान केएल राहुल को आउट कर दिया। शुरुआती झटके बाद लखनऊ के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाते रही। हालांकि, मध्यक्रम में निकोलस पूरन और अरशद खान ने जरूर डटकर बल्लेबाजी की।निकोलस पूरन 27 गेंद में 61 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इसके अलावा अरशद खान आखिर तक खेलते हुए 33 गेंद में 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...