33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलआखिरी ओवर के रोमांच में विराट ने पाकिस्तान के मुंह से छीन...

आखिरी ओवर के रोमांच में विराट ने पाकिस्तान के मुंह से छीन ली जीत, नवाज ने कराई मिट्टी पलीद

Published on

मेलबर्न

क्रिकेट के मैदान पर जब-जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से टकराती है तो रोमांच की नई परिभाषा गढ़ी जाती है। ऐसा ही कुछ आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में खेले गए मैच में भी हुआ। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए भारत-पाकिस्तान के इस मैच में आखिरी गेंद तक दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए अपनी जान लगाई। यही कारण है कि इस मुकाबले का नतीजा पारी के आखिरी गेंद पर निकला। ऐसे में आइए जानते हैं पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 4 विकेट से जीत में कैसा था आखिरी ओवर का रोमांच।

पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने यह आखिरी ओवर मोहम्मद नवाज को दिया।

पहली गेंद- आखिरी ओवर के पहली गेंद पर मोहम्मद नवाज के सामने भारत के हार्दिक पंड्या थे। पंड्या ने पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन वह बाबर आजम के हाथों लपके गए। इस तरह पाकिस्तानी टीम ने एक बार फिर से मैच में वापसी कर ली।

दूसरी गेंद- टीम इंडिया को अब पांच गेंद में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। जिस पर नए बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने एक रन लेकर स्ट्राइक विराट कोहली को दिया।

तीसरी गेंद- नवाज की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने तेजी से दो बटोरे और स्ट्राइक को अपने पास रखा। अब टीम को जीत के लिए तीन गेंद में 13 रन की जरूरत थी।

चौथी गेंद- नवाज अब पूरी तरह से दवाब में आ चुके थे और उन्होंने चौथी गेंद कोहली को फुल टॉस, कमर के ऊपर दे मारी जिसे अपंयार ने नो बॉल करार दिया। इस गेंद पर कोहली ने करारा प्रहार कर छक्का लगाते हुए मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया।

चौथी गेंद (फ्री हिट)- नो बॉल के बाद नवाज फ्री हिट के लिए गेंद डााली लेकिन कोहली के कहर से बचने के लिए उन्होंने उस गेंद को वाइड फेंक दी।

चौथी गेंद (फ्री हिट)- फ्री हिट को वाइड फेंकने के कारण नवाज फिर से चौथी गेंद को पूरा करने आए। इस बार उन्होंने कोहली को पूरी तरह से छका भी दिया और गेंद सीधे विकेट पर जाकर लगी, चुकी वह गेंद फ्री हिट थी तो वह उस पर आउट नहीं हुए लेकिन उन्होंने दौड़कर तीन रन जरूर ले लिए।

पांचवीं गेंद- पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक दिनेश कार्तिक के पास था और जीत के लिए भी भी दो रन की जरूरत थी। हालांकि वह आगे बढ़कर लेने की कोशिश तो जरूर की लेकिन वह स्टंप आउट हो गए।

छठी गेंद- कार्तिक के बाद नए बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन आए। अश्विन को आखिरी गेंद पर दो बनाने थे। उन्होंने चतुराई दिखाते हुए ऑफ स्टंप की तरफ स्टांस लिया। इससे नवाज को लगा कि उन्होंने लेग साइड से बोल्ड आउट किया जाए लेकिन गेंद ने उम्मीद से अधिक टर्न लिया और वह वाइड हो गई। इस कारण उन्हें फिर से छठी गेंद डालनी पड़ी जबकि भारत ने पाकिस्तान के स्कोर को बराबर कर लिया।

छठी गेंद- नवाज के इस आखिरी गेंद पर अश्विन ने मिड ऑफ की दिशान में फील्डर के सर के ऊपर से खेलते हुए एक रन लेकर टीम को 160 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इस तरह भारत ने आखिरी ओवर के रोमांच में पाकिस्तान को धोकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...