21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलभारत ने विराट कोहली को... बाबर आजम के सपोर्ट में उतरे फखर...

भारत ने विराट कोहली को… बाबर आजम के सपोर्ट में उतरे फखर जमान, पीसीबी को जमकर सुनाया

Published on

नई दिल्ली

बाबर आजम को पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए घोषित पाकिस्तानी टीम का हिस्सा नहीं हैं। तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को भी मुल्तान और रावलपिंडी टेस्ट के लिए टीम से बाहर रखा गया है। इसके बाद पाकिस्तान के विस्फोटक ओपनर फखर जमान बाबर के सपोर्ट में उतर आए हैं।

फखर जमान ने क्या लिया?
बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि विराट कोहली जब 2020 से 2023 के बीच खराब दौर से गुजर रहे थे, तब भारत ने उनका साथ दिया था। उन्होंने चेतावनी दी कि PCB के इस फैसले से टीम में गलत संदेश जा सकता है। फखर का यह पोस्ट पाकिस्तान की टीम की घोषणा से पहले ही आ गया था।

फखर ने X पर पोस्ट किया, ‘बाबर आजम को बाहर करने की बातें सुनकर चिंता होती है। भारत ने विराट कोहली को 2020 से 2023 के बीच उनके खराब दौर में नहीं छोड़ा, जब उनका औसत 19.33, 28.21 और 26.50 था। अगर हम अपने बेस्ट बल्लेबाज, जिसके बारे में कहा जा सकता है कि वह पाकिस्तान के अब तक के बेस्ट बल्लेबाज हैं। उसको बाहर करने पर विचार कर रहे हैं, तो इससे पूरी टीम में बहुत ही नकारात्मक संदेश जा सकता है। अभी भी घबराहट में फैसले लेने से बचने का समय है। हमें अपने प्रमुख खिलाड़ियों को कमजोर करने के बजाय उनका मनोबल बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।’

नई चयन समिति ने लिया फैसला
पहले टेस्ट में पारी की हार के बाद पाकिस्तान की चयन समिति में फेरबदल हुआ। इसका असर टीम चयन पर भी देखने को मिला है। नई चयन समिति में असद शफीक, हसन चीमा के साथ आलिम डार, आकिब जावेद और अजहर अली को शामिल किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक विज्ञप्ति में आकिब जावेद ने कहा, ‘हमने बाबर आजम और कुछ अन्य खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है।’ आजम अपनी पिछली 18 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए हैं।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...