6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलभारत दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंदी है, अपने ही देश के लोगों से पड़ी...

भारत दुश्मन नहीं, प्रतिद्वंदी है, अपने ही देश के लोगों से पड़ी गाली तो बयान से पलटे PCB चीफ

Published on

हैदराबाद

भारत को ‘दुश्मन मुल्क’ कहने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ अब भारतीयों के आथित्य से अभिभूत हैं। अपने बयान से पलटते हुए जका अशरफ ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तानी टीम का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया उससे दोनों देशों के प्रशंसकों का खिलाड़ियों के प्रति प्यार का पता चलता है। पाकिस्तान की टीम बुधवार को हैदराबाद पहुंची थी जो पिछले सात सालों में उसका भारत का पहला दौरा है।

इसी दिन पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों के वेतन में वृद्धि की थी। इसके बाद अशरफ ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध की धनराशि में बढ़ोतरी से विश्व कप खेलने के लिए ‘दुश्मन मुल्क’ जा रहे खिलाड़ियों को अतिरिक्त प्रेरणा मिलेगी। अशरफ की यह अनर्गल टिप्पणी जल्द ही वायरल हो गई और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पदाधिकारियों को भी उनका ऐसा रवैया अच्छा नहीं लगा। अशरफ ने शुक्रवार को इस पर स्पष्टीकरण दिया।

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘पीसीबी की प्रबंधन समिति के प्रमुख जका अशरफ ने कहा है कि विश्व कप के लिए भारत गई पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का शानदार स्वागत साबित करता है कि दोनों देशों के लोगों में एक-दूसरे के खिलाड़ियों के प्रति कितना प्यार है।’ यह समझते हुए कि उनकी ‘दुश्मन मुल्क’ की टिप्पणी के गहरे अर्थ लगाए जा सकते हैं, अशरफ ने तुरंत ही इससे दूरी बना दी।

बयान में कहा गया है, ‘इस प्यार का पता हैदराबाद हवाई अड्डे पर आयोजित किए गए स्वागत समारोह से पता चलता है। जका अशरफ ने व्यक्तिगत रूप से इस तरह के स्वागत समारोह की व्यवस्था करने के लिए भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान जब भी क्रिकेट मैदान पर उतरते हैं तो वह दुश्मन के रूप में नहीं बल्कि पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी के रूप में एक दूसरे का सामना करते है।’

भारत और पाकिस्तान की टीम दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण आईसीसी की प्रतियोगिताओं और एशिया कप में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा। अशरफ इस मुकाबले को देखने के लिए भारत पहुंच सकते हैं।

इस बीच विश्व कप कवर करने के लिए लगभग 50 पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारतीय वीजा के लिए आवेदन किया है और उन्हें सोमवार तक मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘पत्रकारों को सोमवार तक वीजा मिलना चाहिए। जहां तक प्रशंसकों का सवाल है तो यह कहना मुश्किल है कि कितने लोगों ने वीजा के लिए आवेदन किया है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...