8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलभारत को बारिश का खतरा नहीं, ऐसे फाइनल में होगी सीधी एंट्री,...

भारत को बारिश का खतरा नहीं, ऐसे फाइनल में होगी सीधी एंट्री, अफगानिस्तान ने बदला गणित

Published on

गुयाना,

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धूम मचा रखी है. टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में कोई भी मैच नहीं गंवाया है. टीम ने पहले सुपर-8 में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की थी. अब सेमीफाइनल में भी जगह लगभग पक्की कर ली है.

मगर रविवार को हुए मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ग्रुप-1 का पूरा समीकरण ही बदल दिया है. इस नतीजे के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई. साथ ही अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के साथ बांग्लादेश के लिए भी सेमीफाइनल के दरवाजे खुल गए हैं.

हालांकि अफगानिस्तान की जीत ने भारतीय टीम को एक बड़ा गिफ्ट दिया है. अब भारतीय टीम के अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री करने का सुनहरा मौका बन गया है. यदि ऐसा होता है तो भारतीय टीम को सेमीफाइनल में बारिश से भी डरने की जरूरत नहीं रहेगी.

भारत के सेमीफाइनल पर बारिश का खौफ
फैन्स यहां थोड़े कन्फ्यूज हो गए होंगे? मगर स्पष्ट कर दें कि भारतीय टीम को अपना सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को गुयाना में खेलना है. जहां उस दिन बारिश की काफी ज्यादा आशंका है. ऐसे में भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण धुल सकता है. यदि ऐसा होता है तो अपने ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम को फायदा पहुंचेगा और वो सीधे फाइनल में एंट्री करेगी.

इस वर्ल्ड कप में एक और सस्पेंस है. वो ये है कि दूसरे सेमीफाइनल के लिए ICC ने कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा है. जबकि पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा गया है. यदि दूसरे सेमीफाइनल में बारिश आती है, तो उस मुकाबले के लिए रिजर्व-डे की बजाय 4 घंटे 10 मिनट का अतिरिक्त समय निर्धारित किया है, ताकि उस मैच को उसी दिन खत्म किया जा सके.

बारिश से मैच रद्द होता है, तो क्या होगा?
मगर यहां एक दिक्कत ये है कि यदि बारिश नहीं रुकती है तो मुकाबले को रद्द ही करना पड़ेगा. ऐसी स्थिति में नियमानुसार अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम को ही फायदा मिलेगा. यदि भारतीय टीम अपने ग्रुप-1 में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री करती है, तो उसे बारिश के कारण मैच रद्द होने की बात से डरने की जरूरत नहीं रहेगी.

भारत के अपने ग्रुप में टॉप पर रहने का समीकरण
– यदि भारतीय टीम सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दे तो वो अपने ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी.
– यदि भारतीय टीम सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हारती है, तो उसे ध्यान रखना होगा कि हार का अंतर ज्यादा ना हो. यदि ऐसा होता है, तो भारतीय टीम आखिरी मैच हारकर भी अपने ग्रुप-1 में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी.

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...