19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलखराब बैटिंग और घटिया फील्डिंग से भारत को न्यूजीलैंड से मिली हार,...

खराब बैटिंग और घटिया फील्डिंग से भारत को न्यूजीलैंड से मिली हार, T20 WC में खराब शुरुआत

Published on

दुबई

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया को अपने पहले मैच में 58 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया 19 ओवर में 102 रन बनाकर सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम मुकाबले में बुरी तरह से पिछड़ गई। टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला अब पाकिस्तान के साथ रविवार को होगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने पावर प्ले में ही ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी कुछ आकर्षक शॉट खेलकर आउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर के आउट होते ही टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया जिसे मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं संभाल सकी।

भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कर रहा है संघर्ष
आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की टॉप ऑर्डर संघर्ष करती हुई दिख रही है। वॉर्म अप मैच में भी टीम इंडिया के खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं दिखा थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शेफाली वर्मा सिर्फ 2 रन ही बना सकी। इसके अलावा मंधाना ने 12 रन बनाए जबकि हरमनप्रीत कौर सिर्फ 15 रनों का योगदान सकी। इसके अलावा वॉर्म अप मैच में कमाल दिखाने वाली जेमिमा रोड्रिगेज भी न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 13 रन ही बना सकी जबकि ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा के खाते में 13-13 रन आए।

न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा रोजमेरी मेयर ने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा ली ताहूहु के खाते में दो विकेट आया। वहीं एडन कार्सन ने दो विकेट लिए जबकि एमेली कर के खाते में एक विकेट आया। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाली कप्तान सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टीम इंडिया की बॉलिंग भी रही बेअसर
न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की बॉलिंग भी बेअसर रही। भारतीय टीम पावर प्ले में एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाई। न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद सोफी डिवाइन ने पारी को संभालते हुए तेज गति से रन बनाने में सफल रही। सोफी अपनी टीम के लिए 57 रन बनाकर नाबाद रही थी।

टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी की बात करें तो कुल खिलाड़ियों ने अपना जोर लगाया जिसमें रेणुका सिंह के खाते में दो विकेट आए जकि अरुंधती रेड्डी और आशा शोभना ने एक-एक विकेट लिए। खराब गेंदबाजी के बाद फील्डिंग ने भी मैच में टीम इंडिया का काम खराब किया।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...