नई दिल्ली
भारत ने पैरा एशियन गेम्स में मेडल्स का शतक पूरा कर लिया। शुक्रवार को भारत की मेडल संख्या 99 पर अटक गई थी। शनिवार सुबह दिलीप दविद ने पुरुष के 400 मीटर के टी47 कैटेगरी में गोल्ड जीतकर देश को इन खेलों में 100वां मेडल दिलाया। भारत ने 27 गोल्ड, 29 सिल्वर और 44 ब्रॉन्ज समेत 100 मेडल अपने नाम कर लिए हैं।
पीएम मोदी ने इस खास उपलब्धी के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पैरा एशियन गेम्स में 100 के पार मेडल। यह खुशी बेजोड़ है। ये हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा, मेहनत और निश्चय का फल है। इस मुकाम ने हमारे दिल को गर्व और खुशी से भर दिया है। मैं एथलीट्स को, उनके कोच को और पूरे स्पोर्ट स्टाफ को बधाई देता हूं। ये हमारे लिए मिसाल है। ये हमें याद दिलाता है कि हमारे युवाओं के लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है।’
