18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलविकेट को तरस रहा था भारत, विराट कोहली के पास पहुंचे रोहित,...

विकेट को तरस रहा था भारत, विराट कोहली के पास पहुंचे रोहित, अगली चाल में सिराज को मिली सफलता

Published on

अहमदाबाद

वर्ल्ड कप 2023 मेंपाकिस्तान के खिलाफ आज जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी तो थोड़े ही देर बाद हर कोई टेंशन में पड़ गया। वजह थी इमाम-उल-हक (38 गेंद में 36 रन) और अब्दुल्ला शफीक (24 गेंद में 20 रन) की ओपनिंग जोड़ी, जो क्रीज पर खूंटा गाड़ जम चुकी थी। मोहम्मद सिराज की पिटाई हो रही थी। भारत विकेट नहीं निकाल पा रहा था। दोनों ही बल्लेबाज खुलकर शॉट्स खेल रहे थे। स्कोरबोर्ड पर 7 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 37 रन हो चुका था। सिराज को स्विंग हासिल नहीं हो रही थी। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा टीम के सीनियर साथी विराट कोहली के पास पहुंचे। दोनों के बीच बातचीत हुई। विराट ने कुछ सलाद दी। और अगले ही ओवर में भारत को पहला विकेट मिल चुका था।

सिराज ने अब्दुल्ला को ऐसे फंसाया
आठवें ओवर की शुरुआती पांच गेंदों में चार सिंगल देने वाले सिराज ने आखिरी गेंद गुड लेंथ पर डाली। तेज गति की गेंद पर बल्लेबाज ने खड़े-खड़े फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया। गेंद टप्पा खाकर अंदर आई और बल्ले को मिस करते हुए सीधा फ्रंट पैड्स को जा लगी। जोरदार अपील पर अंपायर ने अंगुली खड़ी कर दी। अब्दुल्ला ने इमाम से बात की, लेकिन रिव्यु लेना सही नहीं समझा। इस तरह पाकिस्तान आठवां ओवर खत्म होते-होते 41 रन पर अपना पहला विकेट गंवा चुका था। सिराज को एक और ओवर देने का कप्तान रोहित का फैसला सही साबित हुआ।

फिर बुमराह ने इमाम को निपटाया
पहला विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान को दूसरा झटका देने में हार्दिक पंड्या ने कोई देरी नहीं की। हार्दिक भी आज ऑफ कलर नजर आ रहे थे। उनकी गेंदों पर लगातार चौके पड़ रहे थे। ऐसे में लोकल ब्वॉय और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पंड्या ने 13वें ओवर में पाकिस्तान को 73 रन पर दूसरा झटका दिया। पिछली गेंद पर बाउंड्री लगाने के बाद इमाम एक और चौके की तलाश में थे। मगर ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर वह फंस गए। पैर निकालकर कवर की ओर शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन टप्पा खाकर बॉल हल्की सी आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर की ओर हवा में गई, जिसे केएल राहुल ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर लपक लिया। हार्दिक ने इशारों ही इशारों में बल्लेबाज से बात की और इमाम 36 रन के स्कोर पर पवेलियन की ओर चलते बने।

 

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...