7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने पदक जीत रचा इतिहास,...

एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेटर की पत्नी ने पदक जीत रचा इतिहास, खुशी ऐसे हुई दोगुनी

Published on

हांगझाऊ

चीन के हांगझाऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी धूम मचा रहे हैं। खेल के 9वें दिन तक भारत की झोली में कुल 60 मेडल आ चुके हैं। एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेटर संदीप वॉरियर की पत्नी आरती कस्तूरी ने भी रोलर स्केटिंग में मेडल जीतकर कमाल कर दिया। संदीप वारियर पिछले कई सालों से अपनी पत्नी आरती कस्तूरी राज के संघर्षों के गवाह रहे हैं और उनके इस मेहनत नतीजा मेडल के रूप में मिला है।

संदीप वॉरियर मध्यम गति के गेंदबाज हैं जो तमिलनाडु की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते रहे हैं। वह आईपीएल में भी खेले हैं और 2021 में श्रीलंका के दौरे के दौरान उन्हें एक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच भी खेलने का मौका मिला था। आरती ने सोमवार को एशियाई खेलों के रोलर स्केटिंग की 3000 मीटर रिले में टीम स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

वॉरियर ने कहा, ‘मुझे उस पर बहुत गर्व है। मैं वास्तव में बहुत खुश हूं कि वह आखिर में मेडल जीतने में सफल रही। मैं पिछले सात आठ साल से उसके संघर्षों का गवाह रहा हूं लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करती रही।’

उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि पिछले दो सालों में उसने कितनी कड़ी मेहनत की है। मैंने अपनी आंखों से उसका समर्पण देखा है। उसका लक्ष्य केवल मेडल जीतना था। मुझे याद नहीं है कि उसने पिछले दो-तीन सालों में कब ब्रेक लिया था।’

इससे पहले आरती ने संदीप को अपना सबसे बड़ा समर्थक करार दिया था। आरती और संदीप ने साल 2019 में एक दूसरे से शादी रचाई थी। आरती ने कहा, ‘मैंने इस खेल के प्रति अपना जुनून जारी रखा और शादी के बाद उन्होंने मुझे कुछ भी बदलने के लिए नहीं कहा। वह बहुत सहयोगी हैं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...