8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलभारत के सेमीफाइनल में जाने की संभावना 99.9% तो इंग्लैंड की 1%...

भारत के सेमीफाइनल में जाने की संभावना 99.9% तो इंग्लैंड की 1% से भी कम, समझिए पूरा समीकरण

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप 2023 में 30 मुकाबले हो चुके हैं। सभी टीमों ने 6-6 मैच खेल लिए हैं। भारत जहां सभी मैच जीतकर टेबल में टॉप पर चल रहा है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के नाम सिर्फ एक जीत है। वह टेबल में अंतिम नंबर पर है। हालांकि अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक रूप से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुआ है। हालांकि चार टीमों के अंतिम-4 में पहुंचने की संभावना 10 प्रतिशत से भी कम है। चलिए आपको समीकरण के साथ ही टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना के बारे में भी आपको बताते हैं।

भारत- भारतीय टीम टेबल में पहले नंबर पर है। अभी टीम को श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड से खेलना है। 12 पॉइंट के साथ भी भारत अंतिम चार में पहुंच जाएगा। लेकिन अगर एक और जीत मिली तो पूरी तरह सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 99.9%)

साउथ अफ्रीका- साउथ अफ्रीका के 6 मैच में 10 पॉइंट हैं। टीम को न्यूजीलैंड, भारत और अफगानिस्तान से खेलना है। उनके खिलाड़ी विस्फोटक फॉर्म में हैं। उन्हें एक भी जीत मिलती है तो सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। दो जीत सेमीफाइनल की गारंटी होगी। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 95%)

न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड के 6 मैच में 8 पॉइंट हैं। उसमें पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका से खेलना है। यानी टीम के एक भी आसान मैच नहीं बचे हैं। सेमीफाइनल के लिए उसे दो मैचों में कैसी भी जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर रहना पड़ेगा। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 77%)

ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के साथ ही अफगानिस्तान और इंग्लैंड से खेलना है। उसके खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। लगातार चार जीत हासिल कर चुकी 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को दो और जीत सेमीफाइनल में पहुंचा देंगे। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 75%)

अफगानिस्तान- उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान टेबल में 5वें नंबर पर आ गया है। टीम के पास अभी 12 पॉइंट तक पहुंचने का मौका है। अगल टीम सभी मैच जीतती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना-32%)

श्रीलंका- श्रीलंका के लिए आसान समीकरण है, उसे अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे तभी सेमीफाइनल में रेस में बने रह पाएंगे। इसके साथ उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान में से कोई दो टीम 10 पॉइंट को पार नहीं कर पाए। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 7%)

पाकिस्तान- पाकिस्तान की स्थिति भी श्रीलंका जैसी ही है। उसे अपने सभी मैच तो बड़े अंतर से जीतने ही हैं। साथ ही न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से भरोसे भी रहना है। अगर उन तीनों में से दो ने भी 10 से ज्यादा पॉइंट हासिल कर लिए तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 7%)

नीदरलैंड- नीदरलैंड के पॉइंट भी श्रीलंका और पाकिस्तान के बराबर हैं तो उनके लिए भी वैसे ही समीकरण बन रहे हैं। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 6%)

बांग्लादेश- 6 मैच में 5 हार चुकी बांग्लादेश के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। बाकी तीन मैच जीतकर भी टीम 8 पॉइंट तक ही पहुंच पाएगी। अभी 4 टीमों के 8 या उससे ज्यादा पॉइंट हैं। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 0.7%)

इंग्लैंड- बांग्लादेश के तरफ ही डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी छोड़ दी होगी। उनका लक्ष्य सिर्फ टॉप-8 में रहकर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने का होगा। (सेमीफाइनल में जाने की संभावना- 0.6%)

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...